फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath block five villages will reach the village by Vehicle Now people Chamoli Uttarakhand News in hindi

रंग लाया आंदोलन: कई साल तक पैदल पगडंडी नापी, अब गाड़ी में बैठकर पहुंंचेंगे गांव, छलक पड़ी बुजुर्गों की आंखें

Mon, 19 Feb 2024 11:56 AM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

जोशीमठ ब्लॉक के पांच गांवों के ग्रामीणों की मांग और उनका आंदोलन रंग लाया। अब पाखी-ह्यूंणा-लांजी-पोखनी-द्वींग तपोण सड़क का निर्माण आखिरकार शुरू हुआ।

विज्ञापन
Joshimath block five villages will reach the village by Vehicle Now people Chamoli Uttarakhand News in hindi
चमोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ ब्लॉक के पांच गांवों के ग्रामीणों की मांग और उनका आंदोलन रंग लाया। अब पाखी-ह्यूंणा-लांजी-पोखनी-द्वींग तपोण सड़क का निर्माण आखिरकार शुरू हो गया है। निर्माण शुरू होता देख बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि गांव की करीब पांच किलोमीटर की पगडंडी से पैदल चलते-चलते एड़ियां घिस गईं। मगर अब इस बात की खुशी है कि उम्र के इस पड़ाव में गांव तक वाहन से जा सकेंगे। सड़क निर्माण से क्षेत्र की करीब 1000 की आबादी को यातायात की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में पाखी-ह्यूंणा-लांजी-पोखनी-द्वींग तपोण सड़क को शासन की स्वीकृति मिली थी जबकि वर्ष 2020 में सड़क को वन भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिली। उसके बाद तीन साल तक सड़क बजट के अभाव में अटकी रही। इस बीच ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए कई आंदोलन भी किए। अब तीन साल बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


यहां पुल न होने पर लोनिवि ने जेसीबी को अलकनंदा नदी में उतारा और दूसरे छोर तक पहुंचाया। इसके बाद सड़क की हिल कटिंग शुरू कर दी गई। ह्यूंणा गांव के कुंदन सिंह राणा (70), प्रताप सिंह और मुरली भट्ट का कहना है कि अभी तक गंतव्य तक जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी नापते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों से पलायन रुकेगा पलायन
लांजी गांव के 68 वर्षीय गब्बर सिंह का कहना है कि सड़क बनने से गांवों से पलायन रुकेगा। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत भी होगी। ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए जो संघर्ष किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  बिल्डरों पर लगाम...अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

पाखी-ह्यूंणा-लांजी-पोखनी-द्वींग तपोण सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। अलकनंदा पर लगभग 80 मीटर और लांजी व द्वींग गांव के बीच 30 मीटर लंबा मोटर पुल का निर्माण भी होगा। सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण में दो करोड़ 34 लाख की स्वीकृति मिली है। एक वर्ष में हिल कटिंग पूरी कर ली जाएगी। - राजवीर चौहान, ईई, लोनिवि, प्रांतीय खंड, गोपेश्वर, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed