फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayodhya Astha Train Will leave from Haridwar for Ayodhya on 29th january

Ayodhya Astha Train: अब 29 को हरिद्वार से रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, पहली बार में जाएंगे 1500 रामभक्त

Sun, 28 Jan 2024 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2024 04:22 PM IST
सार

25 जनवरी को हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होनी थी। भक्तों की सीट बुक हो चुकी थी।

विज्ञापन
Ayodhya Astha Train Will leave from Haridwar for Ayodhya on 29th january
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अब उत्तराखंड के रामभक्तों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी को हरिद्वार से रवाना होगी। अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन के बाद 31 जनवरी की शाम को ट्रेन अयोध्या से वापस हरिद्वार के लिए चलेगी। ट्रेन में 1500 आरएसएस, विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन को ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व 25 जनवरी को हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होनी थी। भक्तों की सीट बुक हो चुकी थी। लेकिन अयोध्या में भक्तों की संख्या बढ़ने के कारण ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। अब ट्रेन का नया शेड्यूल तय किया गया है। 29 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे आस्था स्पेशल ट्रेन 1500 रामभक्तों को अयोध्या लेकर जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand:  हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली, कई संगठन हुए शामिल...बोले-आज ये लड़ाई लड़ना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रेन में जाने के लिए देहरादून से बड़ी संख्या कार्यकर्ता जाएंगे। 29 को रवाना होकर 30 की सुबह 10 बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेेगी। 30 व 31 जनवरी को अयोध्या में दर्शन करने के बाद 31 की शाम को पांच बजे रामभक्त हरिद्वार के लिए वापस चलेंगे।

आरएसएस के प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने बताया कि सभी सीटों को लेकर बुकिंग हो चुकी है। ट्रेन में सभी के लिए समान सीटों की व्यवस्था है। किसी रामभक्त में कोई अंतर नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed