फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now 150 learning driving licenses will be issued daily

आरटीओ में अब प्रतिदिन 150 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस होंगे जारी -

Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now 150 learning driving licenses will be issued daily
देहरादून। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे आवेदकों को खबर राहत देने वाली है। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों की लंबी फेहरिस्त को देखते हुए अधिकारियों ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। अब आरटीओ में प्रतिदिन 150 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें, कोरोना संकट से पूर्व आरटीओ में प्रतिदिन औसतन 350 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते थे। लॉकडाउन के दौरान लर्निंग लाइसेंस की संख्या 25 निर्धारित कर दी गई। ऐसे में पिछले दो साल के भीतर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों का आंकड़ा 10 हजार से अधिक पार कर गया। फिलहाल आरटीओ में प्रतिदिन सौ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इतने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बावजूद आवेदकों की लंबी फेहरिस्त बनी हुई है। आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि आवेदकों की लंबी फेहरिस्त देखते हुए लर्निंग लाइसेंस जारी करने का कोटा बढ़ाया जा रहा है। हालांकि साथ ही उनका यह भी कहना है कि कर्मचारियों की कमी के चलते दिक्कतें आ रही हैं। बहरहाल आवेदकों की परेशानियों को देखते हुए अब प्रतिदिन 150 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed