फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notification of Garhwal University Students Union Election released

गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, बिड़ला परिसर में तीन सितंबर को होगी वोटिंग

Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 25 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Notification of Garhwal University Students Union Election released
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo

गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र महासंघ और छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। बिड़ला परिसर श्रीनगर और एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रसंघ चुनाव तीन सितंबर को होगा। जबकि छात्र महासंघ का चुनाव छह सितंबर का होगा। चुनाव प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू होगी। 

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एसएन बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, 7 कार्यकारिणी सदस्य (एक छात्रा के लिए आरक्षित) और विवि छात्र संघ प्रतिनिधि (यूआर) के लिए चुनाव होंगे। 26 अगस्त से नामांकन पत्रों की ब्रिकी बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में होगी। सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क 700 रुपये और नामांकन पत्र का मूल्य 100 रुपये निर्धारित किया गया है। गत वर्ष नामांकन शुल्क 500 रुपये और नामांकन पत्र का मूल्य 50 रुपये था।
विज्ञापन


विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र महासंघ के नामांकन बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में 6 सितंबर की सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसी दिन नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच, प्रत्याशियों की घोषणा, मतदान, मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण संपन्न होगा।  इस अवसर पर प्रो. दीपक कुमार, प्रो. अनिल नौटियाल, डा. जेपी मेहता, डा. मोहन पंवार,  डा. निशा सिंह, डा. सोमेश थपलियाल, डा. दीपक भंडारी, डा. अजित शर्मा, डा. अरुण शेखर बहुगुणा और डा. विनीत मौर्य मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टिहरी जिले में एसआरटी परिसर बादशाहीथौल प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि 26 अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। तीन सितंबर को मतदान के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा और उसी दिन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा। 

छात्रसंघ का चुनाव कार्यक्रम 
26 और 27 अगस्त- नामांकन दाखिली और वापसी 
28 अगस्त- नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों की घोषणा    
3 सितंबर- (सुबह 8 बजे से 2 बजे तक) मतदान    
3 सितंबर- मतगणना व चुनाव परिणाम    
4 सितंबर- शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed