फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice will be issued for not following the rules to prevent dengue fine will be imposed Dehradun Uttrakhand

Uttarakhand News: डेंगू से बचाव के लिए नियम न मानने पर जारी होगा नोटिस, लगेगा जुर्माना

Fri, 12 Jul 2024 01:58 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

डेंगू, मलेरिया रोकथाम एवं जागरुकता अभियान के तहत सीएमओ डॉ. संजय जैन ने प्रेस वार्ता की। कहा, सभी स्कूल बच्चों को फुल आस्तीन की शर्ट में बुलाएं।

विज्ञापन
Notice will be issued for not following the rules to prevent dengue fine will be imposed Dehradun Uttrakhand
डेंगू - फोटो : Freepik.com

विस्तार

बरसात के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निजी और सरकारी सभी अस्पतालों में डेंगू के लिए मच्छरदानी सहित 10 बेड अलग वार्ड में आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस वार्ड में कोई अन्य मरीज भर्ती नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


जिले में ऐसे 1213 बेड रिजर्व किए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बृहस्पतिवार को चंदन नगर स्थित सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। सीएमओ ने बताया जिले के डेंगू, मलेरिया रोकथाम एवं जागरुकता अभियान के तहत वार्डों में डेंगू लार्वा की खोज करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजा जा रहा है। इसके लिए 591 आशा की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 28 आशा फैसिलिटेटर हैं। सर्वे के दौरान जहां पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है उसे मौके पर ही नष्ट भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच निशुल्क उपलब्ध है। निजी पैथोलॉजी लैब को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई लैब मानक से अधिक डेंगू जांच का शुल्क लेते हैं और इस संबंध में कोई शिकायत आती है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी स्कूलों को यह निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल के बच्चों को फुल आस्तीन की शर्ट में स्कूल बुलाया जाए। स्कूल ऐसा नहीं कर रहे हैं तो इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित किया जा रहा है। बार-बार कहने के बाद भी स्कूल नहीं मानेंगे तो स्कूल को नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक ई-रक्तकोष पर देंगे जानकारी

जिले में संचालित रक्तकोष केंद्रों के संबंध में बताया कि ब्लड बैंकों को निर्देशित किया गया है कि वह रक्त की उपलब्धता की जानकारी ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपडेट करेंगे। उपलब्ध रक्त की सूचना अपने केंद्रों पर चस्पा करेंगे। इसके साथ ही रक्तदान शिविरों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप...खिलाड़ियों के सामने खेलने के लिए ‘घास और कीचड़’ को पार करने की चुनौती

मरीजों को बाहर की दवा न लिखें डॉक्टर

सीमओ ने कहा कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी पैथोलॉजी लैब की जांच की जा रही है। जहां पर मानक अनुसार लैब संचालित नहीं की जा रही है वहां पर कार्रवाई हो रही है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा अस्पतालों में जो भी डॉक्टर बाहर की दवाई लिख रहे हैं, शिकायत मिलने पर संबंधी डॉक्टर पर कार्रवाई होगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed