{"_id":"5dc268ba8ebc3e5b5466f50d","slug":"notice-to-uttarakhand-85-pcs-officers-for-not-giving-details-of-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: संपत्ति का ब्योरा न देने वाले 85 पीसीएस अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: संपत्ति का ब्योरा न देने वाले 85 पीसीएस अफसरों को नोटिस
Wed, 06 Nov 2019 12:08 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:08 PM IST
सार
- कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने एक हफ्ते में संपत्ति का ब्योरा देने के निर्देश दिए
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
प्रदेश सरकार के 85 पीसीएस अफसरों को संपत्ति का ब्योरा न देने पर नोटिस जारी हुआ है। इन सभी अफसरों को 15 अक्तूबर तक संपत्ति का ब्योरा देना था। लेकिन, अफसरों ने विवरण उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सभी लोकसेवकों के लिए संपत्ति का ब्योरा अनिवार्य रूप से देने का प्रावधान किया है। इसके लिए ऑनलाइन ब्योरा प्रस्तुत करने की सुविधा भी है। नियम तो यह भी है कि आर्थिक संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
इतना होने पर भी कई अफसर संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। इनकी ओर से संपत्ति का ब्योरा प्रदेश सरकार को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। अब शासन ने इस पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्रदेश के 156 पीसीएस अफसरों में 85 ने अंतिम तिथि गुजर जाने के बाद भी संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन
इन सभी पीसीएस अधिकारियों को प्रभारी सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) भूपाल सिंह मनराल ने नोटिस जारी किया है। इन सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया गया है।