फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   notice to ex CS rakesh sharma evacuate government residence.

उत्तराखंड के पूर्व सचिव को आवास खाली करने का नोटिस

Thu, 12 Jan 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jan 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
notice to ex CS rakesh sharma evacuate government residence.
घर खाली करने का नोटिस - फोटो : डेमो फोटो

राज्य संपत्ति विभाग ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा को गढ़ी कैंट स्थित आवास खाली करने का नोटिस भेजा है। विभाग ने उनसे किराये के मद में 2.08 लाख की राशि जमा कराने को कहा है। वह इस आवास पर मार्च 2016 से काबिज हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य प्रधान सचिव का पद छोड़ने के बाद शर्मा को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय परिसर में अधिकारियों के लिए बनाई गई कॉलोनी मेंं एक बंगला आवंटित किया गया था।
विज्ञापन


यह कॉलोनी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए बनाई गई है। राकेश शर्मा इस आवास पर लगभग 10 माह से काबिज हैं। इस दौरान उन्होंने इसका किराया भी जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा का कहना है कि उन्होंने गढ़ी कैंट स्थित सरकारी आवास से अपना सामान हटा लिया है। एक-दो दिन के अंदर राज्य संपत्ति विभाग को चाबी सौंप दी जाएगी और किराया भी जमा करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed