फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to company for not collecting garbage during President visit Dehradun Uttarakhand News in hindi

Dehradun News: राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कूड़ा नहीं उठाने पर कंपनी को नोटिस, तीन दिन तक बाधित थी सेवा

Sat, 27 Apr 2024 05:23 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

राष्ट्रपति के आगमन के दौरान तीन दिनों तक घर-घर से कूड़ा उठने की सेवा बाधित थी। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण आधे शहर का कूड़ा नह उठा।

विज्ञापन
Notice to company for not collecting garbage during President visit Dehradun Uttarakhand News in hindi
नोटिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान 47 वार्ड से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र नहीं करने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। निगम ने कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है। निगम ने कहा कि यदि आगे भी कोई सुधार नहीं हुआ तो कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

निगम की ओर से 47 वार्ड में कूड़ा उठान के लिए मे. वाटर ग्रेस इकान सनलाइट प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण आधे शहर का कूड़ा नह उठा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बिजली दरों में 10 साल में लगातार तीसरी बड़ी बढ़ोतरी, यहां देखें इससे पहले कब-कब कितनी दरें बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने मौखिक तौर पर कई बार कहा, लेकिन सुधार नहीं हुआ। राष्ट्रपति शहर के कई हिस्सों से गुजरीं और सड़क पर कूड़ा पड़ा रहा। इसके बाद शुक्रवार को निगम ने सख्त रुख अपनाया और कंपनी को कड़ा नोटिस थमाया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed