{"_id":"6490b20ccd6c66787702a928","slug":"notice-sent-to-six-people-for-adding-illegal-connection-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1001-1710-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध कनेक्शन जोड़ने पर छह लोगों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध कनेक्शन जोड़ने पर छह लोगों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
रिजर्व टैंक से पूर्व पानी के अवैध कनेक्शन जोड़ने पर जल संस्थान ने छह लोगों को नोटिस जारी किया है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन की शिकायत जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से की थी। ठाणा, टुंगरा, रिखाड़, लांघा पोखरी, नवीन चकराता पुरोड़ी, छटऊ, बिरमोऊ, रामताल गार्डन, माख्टी आदि गांव और मजरों में छटऊ पुरोड़ी तोक समूह पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है। बीते बुधवार को ग्रामीणों ने लाइन का निरीक्षण किया था। रिजर्व टैंक से पूर्व कई जगह पर अवैध कनेक्शन पाए गए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल सिंह से की थी।
उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को जांच के निर्देश दिए थे। जिस पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता और लाइन मैन ने मौके पर जांच की। जहां छह जगहों पर अवैध कनेक्शन मिले। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भीमदत्त जोशी, इंद्र जोशी, माया दत्त जोशी तीनों निवासी अस्टाड़, मोर सिंह, जीवन सिंह निवासी लोरली और सुनील राणा निवासी मंगरौली को नोटिस जारी किया गया है। कनेक्शन हटा दिए गए हैं। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।