फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nominations for Panchayat elections in Uttarakhand start today

Dehradun : उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से, 66 हजार पदों पर 5 जुलाई तक भरे जाएंगे पर्चे

Wed, 02 Jul 2025 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 12:46 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है। दोनों चरणों के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा। 

विज्ञापन
Nominations for Panchayat elections in Uttarakhand start today
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है। सभी जिलों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है। दोनों चरणों के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद सात से नौ जुलाई के बीच सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 89 विकासखंडों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए यह चुनाव होगा। 


नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त संपन्न होने के बाद दोनों चरणों की प्रतीक चिह्न आवंटन प्रक्रिया अलग-अलग होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रतीक चिह्न 14 जुलाई को और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे। 

इसके बाद पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई, दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा, जिसका परिणाम 31 जुलाई को आएगा। 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed