{"_id":"574f08d84f1c1baa48109169","slug":"nomination-paper-inquiry-compelete","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास चुनावः सही पाए गए उत्तराखंड के सभी प्रत्याशियों के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास चुनावः सही पाए गए उत्तराखंड के सभी प्रत्याशियों के पर्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप टम्टा
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। तीनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। रिटर्निंग आफिसर ने प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दी है। रिटर्निंग अफसर ने बताया कि प्रत्याशी शुक्रवार को नाम वापसी कर सकेंगे।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद तरुण विजय की सीट खाली होने की वजह से नए सदस्य के निर्वाचन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही
वहीं, दो निर्दलीय प्रत्याशियों गीता ठाकुर और उद्योगपति अनिल गोयल ने भी पर्चा भरा है। वैसे तो गीता ठाकुर भाजपा प्रदेश सचिव हैं लेकिन उन्होंने बतौर निर्दलीय नामांकन किया है।
विज्ञापन
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। रिटर्निंग अफसर/विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि तीनों प्रत्याशियों के पर्चों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई है। प्रत्याशियों के बारे में जानकारी केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है।