{"_id":"ad0d392fa85a4b33d079d6b7b6d030d2","slug":"nomination-in-panchayat-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः पहले दिन 424 उतरे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः पहले दिन 424 उतरे मैदान में
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Jun 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिले में पहले दिन 4511 सीटों के लिए 424 प्रत्याशी मैदान में आए हैं।
विज्ञापन
244 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
सबसे अधिक कालसी ब्लॉक से 244 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें 125 महिलाएं हैं। पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
पहले दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखा गया। रायपुर को छोड़कर अन्य ब्लॉकों में पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जमकर उम्मीदवार उमड़े।
देहरादून से जिला पंचायत सदस्य के लिए दस लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि ग्राम प्रधान के लिए पहले दिन 204 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए भी कई लोगों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं, विभिन्न ब्लॉकों से प्रत्याशियों ने नामांक पत्र प्राप्त किए।
जिला पंचायत सदस्य के लिए इन्होंने किया नामांकन
चकराता ब्लॉक से राजो देवी, मोहन सिंह और मेहर सिंह। कालसी से एक केसर सिंह नेगी, सहसपुर से चार हेमलता, रजनी जोशी, संध्या, वीरता, रायपुर ब्लॉक से चारु, जोगिंदर रावत।
विज्ञापन
कहां कितने नामांकन
ब्लॉक ---- ग्राम प्रधान - क्षेत्र पंचायत - ग्राम पंचायत सदस्य
1- कालसी - 139 - 41 - 63
2- सहसपुर - 20 - 15 - 24
3- विकासनगर - 10 - 07 - 09
4- डोईवाला - 15 - 05 - 13
5- चकराता - 20 - 09 - 24
6- रायपुर - 00 - 00 - 00
दून जिले में 782 मतदान केंद्र
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राजधानी के छह ब्लाकों में 782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 226 संवेदनशील और 262 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।
सबसे अधिक 72 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र विकासनगर में हैं और सबसे कम 10 डोईवाला में। राजधानी की ग्राम पंचायतों में प्रधानों की 460 और सदस्यों की 3768 सीटों पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
सबसे कम कालसी में
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों की 43 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 240 सीटे हैं। जिला पंचायत सदस्यों की सबसे अधिक दस सीटें डोईवाला और सबसे कम पांच कालसी ब्लॉक में हैं।
जबकि ग्राम प्रधानों की सबसे अधिक 116 सीटें चकराता में हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरबी दुबे के मुताबिक चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र
ब्लॉक ---- मतदान केंद्र - संवेदनशील - अतिसंवेदनशील
1- चकराता - 130 - 29 - 23
2- कालसी - 117 - 59 - 58
3- विकासनगर - 107 - 25 - 72
4- सहसपुर - 119 - 50 - 36
5- रायपुर - 136 - 31 - 63
6- डोईवाला - 173 - 32 - 10