फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Noida Women Doctor Dead Body Found in her Room Uttarkashi

उत्तरकाशी: कमरे में मृत मिली नोएडा की महिला चिकित्सक, करती थीं औषधीय पौधों की बागवानी

Sun, 15 Mar 2020 07:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Mar 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Noida Women Doctor Dead Body Found in her Room Uttarkashi
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तरकाशी में डुंडा ब्लॉक के अस्तल गांव में प्राइवेट औषधीय संस्थान चलाने वाली नोएडा निवासी एक महिला चिकित्सक रविवार को अपने कमरे में मृत मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक महिला चिकित्सक ने करीब बीस साल पहले अस्तल गांव में चरक स्कूल ऑफ आयुर्वेद की स्थापना की थी। जहां वह औषधीय पौधों की बागवानी करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की दवा बनाती थी, लेकिन रविवार सुबह करीब आठ बजे वह संस्थान परिसर में स्थित अपने कमरे में मृत मिली।
विज्ञापन


इसकी जानकारी संस्थान की चौकीदार डबली देवी ने राजस्व पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। साथ ही मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार विरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृत महिला चिकित्सक की पहचान नोएडा निवासी 70 वर्षीय डॉ. विनोद वर्मा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed