फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no work only salary

कभी काम पर नहीं गए, फिर भी लाखों की सैलेरी

Wed, 13 Nov 2013 10:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Nov 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
no work only salary

देहरादून स्थित पेयजल निगम में भारी अव्यवस्थाओं के बीच जहां कर्मचारी आर्थिक तंगी की मार झेल रहे हैं वहीं जोड़तोड़ के चलते एक अधिकारी बिना पद पोस्टिंग के साथ खाली बैठकर मोटी पगार उठा रहा है।

विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोला
मामले का खुलासा हुआ तो कर्मचारी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। पेयजल निगम में कई दिनों से हड़ताल चल रही है। कर्मचारी वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी पेंशन समय से ना मिलने का रोना रो रहे हैं। उधर निगम को घाटे से उबारने के प्रयास भी नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सबके बीच विभाग को पिछले कई महीनों से बेवजह आर्थिक बोझ से दो चार होना पड़ रहा है। मामला कुछ यूं है कि 29 जून को डीपीसी के पश्चात एई से ईई तक सभी को नियुक्ति दे दी गई। इसी दौरान एक ईई को कार्यालय अधीक्षण अभियंता (एसई) यांत्रिक में पोस्टिंग दे दी गई। चौंकाने वाली बात तो यह है कि यहां ईई का कोई पद ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईई कभी कार्यालय तक नहीं गए

मामला खुला तो कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग की गई कि हल्द्वानी यांत्रिक इकाई में ईई का पद लंबे समय से रिक्त है और वहां सहायक अभियंता को ही ईई का प्रभार दिया गया है।

पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस

ऐसे में इनकी पोस्टिंग वहां कर दी जाए। बावजूद इसके ईई को प्रतीक्षारत रखने की बात करते हुए प्रबंधन की ओर से चार महीने तक वेतन दिया जाता रहा। इतना ही नहीं ईई कभी कार्यालय तक नहीं गए लेकिन वेतन उठाते रहे।


पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही

संगठनों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन से सांठ-गांठ के चलते तत्कालीन एमडी ने इन्हें सर्किल से अटैच कर दिया है। इस बीच एसोसिएशन की आपत्ति पर 29 अक्तूबर को इनका ट्रांसफर हल्द्वानी कर दिया गया लेकिन 30 अक्तूबर को ही स्थानानंतरण निरस्त कर इन्हें वापस बुला लिया गया। फिलहाल प्रतीक्षारत ईई मुफ्त का वेतन ले रहे हैं।

एक तरफ तो पेयजल निगम घाटे में जा रहा है वहीं प्रबंधन द्वारा अधिकारियों को बिना कार्य के वेतन दिया जा रहा है। यह अत्यंत निंदनीय एवं सोचनीय स्थिति है। गुमराह करने के लिए जबरन कोर्ट में मामला होने की बात कही जा रही है।
- जीतेंद्र सिंह, महासचिव, सहायक अभियंता एसोसिएशन

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed