{"_id":"9d512d759b40b7525a74dd6a5ef1a477","slug":"no-power-cut-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिवाली रोशनी का पूरा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिवाली रोशनी का पूरा इंतजाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Nov 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में दिवाली पर बिजली की मांग के मद्देनजर ऊर्जा निगम ने अभी से कमर कस ली है। प्रबंधन ने सभी शहरों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और फाल्ट को तत्काल ठीक करने का निर्देश सभी उप महाप्रबंधकों, अधिशासी अभियंता को दिया है। ऊर्जा निगम से मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली के दिन बिजली की मांग में बढ़ोतरी नहीं होती।
विज्ञापन
14 मिलियन यूनिट होती है खर्च
वजह कि इस दिन अन्य दिनों की तरह ही मांग रहती है, क्योंकि त्योहार के चलते सभी औद्योगिक इकाइयां बंद रहती हैं। इन इकाइयों में हर रोज 14 मिलियन यूनिट बिजली खर्च होती है। लेकिन दिवाली पर यह बिजली घरों में लड़ियां जलने में लगती है। ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि दीपावली पर बिजली की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
छह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
राजधानी में दिवाली पर बिजली व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसके लिए छह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। कहीं किसी ट्रांसफार्मर में फाल्ट आते ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
निगम ने की रिकार्ड वसूली
ऊर्जा निगम ने अक्तूबर के महीने में अब तक की रिकार्ड राजस्व वसूली की है। निगम के प्रबंध निदेशक सुमेर सिंह यादव ने बताया कि इस महीने 356 करोड़ रुपये राजस्व वसूला गया। निगम ने 2008 के बाद पहली बार अक्तूबर माह में 12 करोड़ रुपये विद्युत कर के तौर पर उत्तराखंड शासन में जमा कराए हैं।