फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No politics in development work

नगर निगम . विकास के कार्यों में राजनीति नहीं ः गामा

Tue, 03 Dec 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
No politics in development work
नगर निगम में मेयर सुनील उनियाल गामा के कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्
देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। नगर निगम बोर्ड एक परिवार की तरह है। इसमें न तो कोई भाजपाई है और न कांग्रेसी। नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए सभी मिलकर बेहतर करेंगे। वह सोमवार को नगर निगम बोर्ड के एक वर्ष पूरे होने पर पार्षदों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि एक वर्ष में नगर निगम ने कई बड़े काम किए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चले मेगा अभियान ऐतिहासिक रहा। इस दौरान 1,28,000 से अधिक लोगों ने मिलकर 50 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई। पलटन बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। गांधी पार्क में प्रदेश का पहला टीएसआर ओपन जिम बनाया गया। एक वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। मेयर ने कहा कि एक वर्ष में सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए गए हैं। पार्षद चाहे भाजपा का हो या फिर कांग्रेस का या निर्दलीय, सभी जगह काम किए जा रहे हैं। पार्षदों ने भी मेयर को आश्वस्त किया कि उनका फोकस विकास कार्यों पर रहेगा। इस दौरान मेयर ने सभी पार्षदों से निगम को बेहतर बनाने के सुझाव मांगें।
विज्ञापन

पार्षदों की ओर से दिए सुझाव
>> 74वां संशोधन लागू किया जाए, ताकि पेयजल निगम, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी समेत दर्जनों विभाग निगम के अधीन रहे। इससे सुनियोजित विकास कार्य हो पाएंगे।
>> नए सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा व्यवस्था शुरू की जाए।
>> वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से किया जाए।
>> सभी पार्षदों को बेंच दी जाए, ताकि जरूरी स्थानों पर लगा सके।
>> हर वार्ड में अटल आयुष्मान कार्ड बनाने को कैंप लगाए जाएं।
>> गोबर गैस प्लांट बनाए जाएं, तबेलों को रिहायशी कालोनियों से शिफ्ट किया जाए।
साहब, मुझसे तो हुए नहीं, आपने पार्षदों को कैसे कंट्रोल किया
देहरादून। नगर निगम बोर्ड का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर एवं धर्मपुर विधायक विनोद चमोली भी पहुंचे। सभी पार्षदों को अनुशासन में देखकर उन्होंने कहा कि मेयर साहब, मुझसे तो सभी पार्षद कंट्रोल नहीं हुए। आपने कैसे कर लिया? इस पर मेयर समेत पार्षद व अन्य लोग हंस पड़े। इसके अलावा उन्होंने एक वर्ष में हुए अच्छे कार्यों पर मेयर व पार्षदों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब गिर पड़े विधायक
देहरादून। पार्षदों की बैठक में पहुंचे मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बोर्ड को बधाई दी। उसके बाद जैसे ही वह जाने लगे तो अचानक गिर पड़े। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने उन्हें उठाया। इस बीच सभागार में सन्नाटा पसर गया। हालांकि विधायक को अधिक चोटें नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed