{"_id":"5967b0d24f1c1b304f8b46be","slug":"no-permission-to-plunge-into-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डुबकी लगाने पर पाबंदी, पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डुबकी लगाने पर पाबंदी, पुलिस फोर्स तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ganga river
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में लगातार बढ़ते जलस्तर व तीर्थयात्रियों की लगातार डूबने की घटनाओं के मद्देनजर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने नदी में डुबकी लगाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन घाट पर डुबकी लगाते हुए हरियाणा के एक कांवड़िए के डूबने की घटना के बाद पुलिस ने आदेश जारी किया गया। पुलिस की मानें तो यात्री गंगा तटों पर बैठकर स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्वगाश्रम क्षेत्र में एक घाट पर डुबकी लगा रहे कांवड़िए के नदी की तेज धारा में बहने के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सभी घाटों पर डुबकी लगाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने घाटों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस की मानें तो नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे श्रद्धालुओं के डूबने की आशंका बनी रहती है।
थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा लक्ष्मणझूला के किरमौला घाट, नावघाट, मस्तराम घाट और लक्ष्मणझूला घाट पर डुबकी लगाने से रोक लगा दी गई है।