फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No option other than shifting of garbage disposal center is acceptable

Dehradun News: कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थानांतरण के अलावा मंजूर नहीं कोई विकल्प

Mon, 30 Dec 2024 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
No option other than shifting of garbage disposal center is acceptable
- पछवादून संयुक्त समिति के प्रतिनिधिमंडल ने नगर अयुक्त से की मुलाकात
विज्ञापन

- नगर आयुक्त नमामि बंसल को सौंपा ज्ञापन

फोटो---
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण व अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के स्थानांतरण की मांग को लेकर पछवादून संयुक्त समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त नगर आयुक्त नमामि बंसल से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने साफ किया कि क्षेत्र की जनता को कूड़ाघर के स्थानांतरण के अलावा कोई भी दूसरा विकल्प मंजूर नहीं होगा।
सोमवार को नगर आयुक्त नमामि बंसल से मिले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने नगर आयुक्त को कूड़ा घर के बनने के बाद से क्षेत्र में उत्पन्न हुई समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कूड़ाघर में लाए जा रहे कूड़े व उसके निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान वातावरण में फैलने वाली दुर्गंध से क्षेत्रवासियों को सांस लेने में दिक्कत होती है। दुर्गंध व गंदगी के कारण क्षेत्र में फैल रही बीमारियों से स्थानीय निवासी परेशान हैं। बातचीत के दौरान नगर आयुक्त ने कूड़ाघर में बने कूड़े के पहाड़ को कम करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रवासी कूड़ाघर को मौजूदा स्थान से हटाकर किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के अलावा किसी दूसरे विकल्प पर सहमति प्रदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कूड़ाघर के स्थानांतरण को लेकर निगम के माध्यम से की जा रही कार्रवाई को तीव्र गति से आगे बढ़ाने की अपील भी नगर आयुक्त से की। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी नगर आयुक्त को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में चैतन्य अनिल गौड़, अरुण कुमार, राजेंद्र गंगसारी, सपना शर्मा, अशोक नेगी, प्रेमलाल कोठारी, अमित पवार, बालकिशन सहगल, विनोद अग्रवाल, जयवीर धीमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed