फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   No entry in Mussoorie without booking on 31st

31 को बिना बुकिंग मसूरी में नो एंट्री

Tue, 28 Dec 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
No entry in Mussoorie without booking on 31st
बुकिंग नहीं है तो पर्यटक 31 दिसंबर को जश्न मनाने मसूरी नहीं जा सकते हैं। ऐसा वहां पर वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए किया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि 31 दिसंबर को किसी भी हालत में मसूरी व आसपास के क्षेत्रों में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस से विस्तृत ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश गए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मसूरी सिर्फ वही लोग जा सकेंगे जिनके पास वहां के किसी होटल में बुकिंग होगी। यही नहीं देहरादून से बाइकों पर जाने वाले लोगों को भी पुलिस को बुकिंग दिखानी होगी। बाइक पर हुड़दंगियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। मसूरी में बिना बुकिंग के बाइक वालों को भी नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को यातायात पुलिस अधीक्षक देहरादून को बुलाया गया था। उनके साथ संभावित प्लान पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन

31 दिसंबर को प्लान इस तरह से बनाया जाएगा कि वहां पर हर रास्ते का सदुपयोग हो सके। कई सड़कों को वन वे किया जाएगा। ताकि, क्षेत्र में जाम न लग सके। हाथी पांव क्षेत्र में सड़कों को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में भी मंथन किया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि जिला पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ट्रैफिक प्लान बनाएं। ताकि, स्थानीय और बाहर से वाले लोगों को मीडिया व अन्य माध्यमों से प्लान की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल पुलिस को भी दिए निर्देश
डीजीपी ने बताया कि यातायात प्लान के बाबत नैनीताल पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए आते हैं। वहां पर आने और जाने के लिए किस तरह से बेहतर प्लान किया जा सकता है इसके लिए जिला पुलिस को कहा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही महत्वपूर्ण स्थान हैं। यहां पर किसी भी सूरत में जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed