फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no doctor in selaqui hospital

यहां तो अस्पताल की ही सेहत खराब है

Tue, 19 Nov 2013 08:58 AM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
अमर उजाला, सेलाकुई Updated Tue, 19 Nov 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
no doctor in selaqui hospital

उत्तराखंड में दुर्गम तो दूर देहरादून के नजदीकी अस्पताल भी डॉक्टरों की राह तक रहे हैं। सेलाकुई स्थित एलोपैथिक अस्पताल पांच साल से एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, राजधानी में निराधार हो गया आधार कार्ड
विज्ञापन


पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, सुभाष कुमार, दिनेश सुंदरियाल का कहना है कि बीस वर्ष पूर्व स्थापित अस्पताल में महज सर्दी जुकाम की ही दवा मिलती हैं। ऐसे में गंभीर रोगियों को इलाज के लिए सहसपुर या प्रेमनगर की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, पिता के सपने के लिए बेटी ने रचा नया रिकॉर्ड

आबादी को देखते हुए लंबे समय से सीएचसी खोलने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र जंगपांगी का कहना है कि शासन को डॉक्टर की नियुक्ति को लिखा गया है।

अस्पताल से जुडे़ गांव
सेलाकुई, हरिपुर, जमनपुर, खैरी, धूलकोट, बहादरपुर, तेलपुरा, कैंचीवाला, सिंघनीवाला, शेरपुर समेत एक दर्जन गांवों की आबादी जुड़ी है।

आबादी को देखते हुए अस्पताल का उच्चीकरण जरूरी है। डीजी हेल्थ से मुलाकात की जाएगी, शासन को भी लिखा जाएगा। अस्तपाल में अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाने का भी प्रयास किया जाएगा।
- सहदेव पुंडीर, विधायक

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करे---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed