{"_id":"5fc5c24c8ebc3e9bda538899","slug":"no-change-in-uttarakhand-state-congress-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कहा, कांग्रेस एक है और रहेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कहा, कांग्रेस एक है और रहेगी
Tue, 01 Dec 2020 10:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह साफ किया है कि 2022 का चुनाव प्रदेश में कांग्रेस प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी। बदलाव की उठी चर्चा को लेकर पीसीसी को यह कहना पड़ा है। उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने फिर दोहराया कि कांग्रेस एक है और चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह हाईकमान ही तय करेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज तिवारी, हरीश धामी सहित अन्य विधायकों ने हाल ही मेें प्रेसवार्ता कर हरीश रावत की सरकार के कार्यकाल के आधार पर चुनाव मैदान में उतरने की मांग की थी। इसके बाद से ही कांग्रेस में यह चर्चा भी उठी कि पार्टी आलाकमान के स्तर पर उत्तराखंड में अनुसूचित जाति वर्ग से किसी चेहरे की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लगाई जा रही इन अटकलों को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ ही पीसीसी ने भी खारिज किया है। प्रभारी इस मसले पर सीधे कुछ नहीं बोले लेकिन उनकी ओर से इस तरह की अटकलों को खारिज किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ही 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश संगठन में किसी तरह के बदलाव की कोई बात इस समय नहीं हो रही है। धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसकी चिंता पार्टी हाईकमान पर छोड़ देनी चाहिए।
उधर, एक समारोह मेें पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस एक है और रहेगी। उन्होंने कहा कि हाईकमान के स्तर से जो जिम्म्ेदारी मिलेगी, वह निभाई जाएगी। विधायकों ने कुछ कहा है तो यह उनकी भावनाएं हैं।