उत्तराखंड: प्रदेश के 13 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक भी दाखिला नहीं, हैरानी में कॉलेज प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इंजीनियरिंग के दाखिले इस साल बुरी तरह लड़खड़ा गए हैं। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद 13 ऐसे कॉलेज हैं, जिनमें एक भी दाखिला नहीं हो सका है।
इनमें से 14 कॉलेजों में दस से भी कम सीटें आवंटित हुईं थीं। पहले चरण में 8081 बीटेक सीटों के लिए काउंसिलिंग हुई थी। खास बात यह है कि केवल तकनीकी विवि के संघटक कॉलेजों में सबसे ज्यादा दाखिलों का रुझान सामने आया है।
प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में इंजीनियरिंग का डिब्बा गोल हो गया है। इस साल पहले चरण में 1651 सीटें आवंटित हुई थीं, जिनमें से सिर्फ 727 सीटें ही भर सकीं। वहीं पहले चरण के दाखिले शनिवार को संपन्न हो चुके हैं।
किस कॉलेज में कितनी सीटें भरी
कॉलेज का नाम आवंटित सीटें दाखिले
बीएसएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, रुड़की 3 0
रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी, रुड़की 7 0
शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून 3 0
एसएलएसईटी सिरोली, किच्छा 1 0
माया इंस्टीट्यूट, सेलाकुईं 0 0
एमआईईटी कुमाऊं, हल्द्वानी 1 0
फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, रुड़की 1 0
रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, हरिद्वार 1 0
गुरु रामदास इंस्टीट्यूट, देहरादून 1 0
दूसरे चरण की काउंसिलिंग 26 से
आईटीआर रुड़की 5 0
डीबीआईटी देहरादून 12 0
डीआईईटी ऋषिकेश 7 0
बीएसआईटी रुड़की 1 0
दूसरे चरण की काउंसिलिंग 26 से
पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद अब कॉलेजों की निगाहें दूसरे चरण की काउंसिलिंग 26 जून से शुरू होगी। इसके तहत 26 जून से दो जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कराने के साथ ही च्वाइस फीलिंग होगी। सीट आवंटन पांच जुलाई को होगा। आवंटित सीट पर छह जुलाई से दस जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे।