फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Niti-Mana Valley Welfare Committee 17th Anniversary celebration in dehradun

नीती-माणा घाटी कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, सात लोगों को नीती-माणा गौरव सम्मान  

Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Niti-Mana Valley Welfare Committee 17th Anniversary celebration in dehradun
नीती-माणा घाटी कल्याण समिति गौरव सम्मान - फोटो : अमर उजाला

नीती-माणा घाटी कल्याण समिति के 17वें वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे सात लोगों को नीती-माणा घाटी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


रविवार को रिंग रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद देहरादून के विभिन्न जोनों से पहुंची जनजातीय समुदाय की टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें नीती-माणा घाटी की लोक परंपरा एवं संस्कृति से रूबरू कराया गया। सुंदर नृत्य के साथ पारंपरिक वेशभूषा को लोगों ने खूब पसंद किया। समिति के सदस्यों ने राज्यमंत्री के सामने समुदाय को शीघ्र अपना भवन दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जनजातीय समुदाय उत्तराखंड की सीमाओं की रक्षा करने में अहम भूमिका निभा रहा है। वह भवन की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। इसके अलावा उन्होंने जनजातीय समुदाय के लिए त्यूणी, चकराता, खटीमा, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़ में जल्द कॉलेज निर्माण पूरा करवाने की बात कही। मौके पर पर पूर्व विधायक केदार सिंह फोनिया, रामकिशन सिंह रावत, समिति अध्यक्ष डॉ. मान सिंह राणा, महासचिव दीवान सिंह खाती, ग्राम कागा गरपक के प्रधान पुष्कर सिंह राणा, भाजपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के महामंत्री गीताराम गौड, कुशल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
 साक्षी राणा: बैडमिंटन
इं. भवान सिंह रावत: मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान
धन सिंह घरिया : शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी
 यशवर्धन रावत: जूडो
मोनिका रावत: एम.एससी गोल्ड मैडलिस्ट
अभिषेक पंवार: फुटबॉल
शालिनी: ताइक्वांडो

नेटवर्क सुविधा पर रक्षामंत्री ने दिया आश्वासन
राज्यमंत्री डॉ. रावत ने कहा कि हाल में वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिल चुके हैं। उन्होंने रक्षामंत्री को नीती-माणा में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है। अगले महीनों रक्षा मंत्री का पीठसैण आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान उनके सामने यह विषय उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed