फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nit srinagar garhwal students shift another institute after left campus

एनआईटी कैंपस छोड़कर गए सैकड़ों छात्रों पर प्रशासन ने बरती सख्ती, दूसरे संस्थान में किया शिफ्ट

Mon, 03 Dec 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 03 Dec 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Nit srinagar garhwal students shift another institute after left campus
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

एनआईटी अस्थायी परिसर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे छात्रों को अन्यत्र एनआईटी में स्थानांतरित कर दिया गया है। हालांकि एनआईटी प्रशासन का कहना है कि कितने छात्रों को स्थानांतरित किया गया है इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


एनआईटी प्रशासन मंगलवार तक छात्रों के स्थानांतरण पर स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहा है। एनआईटी के छात्र अस्थायी परिसर को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग के लिए जंतर-मंतर (दिल्ली) में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी बीच एनआईटी उत्तराखंड से कुछ छात्रों को अन्यत्र एनआईटी में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाएं हैं। कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री ने मीडिया में बयान दिया था कि जो छात्र यहां पढ़ना नहीं चाह रहे हैं, उन्हें अन्यत्र एनआईटी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी परिसर स्थानांतरण की मांग के लिए आंदोलित करीब 900 छात्र परिसर छोड़ कर अपने घरों चले गए थे। हालांकि वर्तमान में एनआईटी के छात्रावासों में 109 छात्रों ने वापसी कर दी है, लेकिन कक्षाएं अभी भी नहीं चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि 30 नवंबर को आंदोलित छात्रों की एमएचआरडी (मानव संसाधन मंत्रालय) के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। इसी बीच यह चर्चा है कि एनआईटी के कुछ छात्रों को दूसरी एनआईटी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

एनआईटी उत्तराखंड ने भी छात्रों के स्थानांतरण की संभावना जताई है। हालांकि एनआईटी प्रशासन के पास इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं है। एनआईटी उत्तराखंड के कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने कहा कि कितने छात्रों को स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में उन्हें आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। कुलसचिव सुखपाल ने मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed