फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nit Srinagar Garhwal Students Parents support protest for left campus

एनआईटी छोड़कर गए छात्रों को अभिभावकों का समर्थन, कहा मांग न मानने तक कक्षाओं में नहीं लौटेंगे छात्र

Fri, 26 Oct 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 26 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Nit Srinagar Garhwal Students Parents support protest for left campus
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

एनआईटी प्रशासन को तीन दिन बाद छात्रों का जवाब मिला है, जिसमें उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने तक कक्षाओं में लौटने से इनकार कर दिया है। वहीं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के आंदोलन में साथ देने की बात कही है।

विज्ञापन


उन्होंने संस्थान की ओर से भेजे गए मेल का जवाब देते हुए मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया है, जबकि संस्थान का कहना है कि यदि बच्चे जल्द कक्षाओं में नहीं लौटे, तो सीनेट इस संबंध में निर्णय लेगी।  
विज्ञापन


एनआईटी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं स्थायी कैंपस निर्माण और अस्थायी तौर पर सुविधाजनक स्थान में शिफ्टिंग की मांग के लिए चार अक्तूबर से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। विगत 23 अक्तूबर को अधिकांश बच्चे हॉस्टल छोड़कर घर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच संस्थान की ओर से छात्राओं को दो बार कक्षाओं में लौटने के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उनके परिजनों को ई-मेल भी किए गए हैं, लेकिन छात्र कक्षाओं में लौटने को तैयार नहीं हैं। छात्रों ने बिना मांग पूरी हुए लौटने से इनकार कर दिया है।

वहीं कुछ अभिभावकों ने ई-मेल का जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने बच्चों के साथ खड़े हैं।  इधर, एनआईटी उत्तराखंड के कार्यवाहक निदेशक प्रो. आरबी पटेल ने बताया कि छात्रों से दो बार लिखित अपील की जा चुकी है। इस संबंध में सीनेट को अवगत करा दिया गया है। आगे क्या कार्रवाई होगी, यह सीनेट की बैठक में तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed