फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NIT srinagar garhwal security guard Killed in suspicious circumstances

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिला शव

Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 29 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
NIT srinagar garhwal security guard Killed in suspicious circumstances
सुरक्षाकर्मी की मौत

एनआईटी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इधर, एनआईटी प्रशासन का कहना है कि उक्त सुरक्षाकर्मी की रात्रि ड्यूटी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं आया था। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


 एनआईटी में तैनात सुरक्षाकर्मी प्रेमबल्लभ नौटियाल (59) निवासी मरोड़ा (देहलचौंरी) हाल निवासी जाखणी का शव बुधवार शाम करीब चार बजे कीर्तिनगर चौरास मोटर मार्ग पर लोनिवि कार्यालय के समीप सड़क के नीचे गिरा हुआ मिला।
विज्ञापन


मृतक के सिर व आंख पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि प्रेमबल्लभ मंगलवार रात को ड्यूटी के लिए श्रीनगर आया था। बुधवार को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश में एनआईटी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईटी के समीप स्थित एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में पौने 10 बजे रात उक्त कर्मचारी को देखा गया। एनआईटी प्रशासन ने बताया कि उक्त सुरक्षाकर्मी रात को ड्यूटी पर पहुंचा ही नहीं। जब 10 बजे रात उसे फोन किया गया तो उक्त सुरक्षाकर्मी ने फोन भी नहीं उठाया, जिस पर उक्त सुरक्षाकर्मी के स्थान पर दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई। कोतवाल चंदन सिंह चौहान का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। हालंाकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।  

-मामला संदिग्ध है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।  
-चंदन सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली कीर्तिनगर।  

-एनआईटी में कार्यरत सुरक्षा एजेंसी को उक्त घटनाक्रम से अवगत कर दिया गया है। मृत प्रमाणपत्र मिलने पर एक सप्ताह के भीतर उक्त कर्मचारी के परिजनों को एक लाख का मुआवजा दे दिया जाएगा। अन्य भत्तों का भुगतान भी कर दिया जाएगा।  
-कर्नल सुखपाल, रजिस्ट्रार, एनआईटी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed