फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nissan All India Senior Tennis Tournament organized

Dehradun News: विजेंद्र-लोकेश और जन्मजेय-अनुज की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

Sun, 10 Dec 2023 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nissan All India Senior Tennis Tournament organized
Iदून में शुरू हुआ निसान ऑल इंडिया सीनियर टेनिस टूर्नामेंटI
विज्ञापन




उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित निसान ऑल इंडिया सीनियर टेनिस टूर्नामेंट के 90 प्लस युगल वर्ग में जन्मजेय खंडूरी-अनुज कुमार और लोकेश चुघ-विजेंद्र चौहान की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शनिवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में विभिन्न आयुवर्ग में मुकाबले खेले गए।

90 प्लस युगल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जन्मजेय खंडूरी व अनुज कुमार ने नरेश कालरा व अमन की जोड़ी को 7-2 से हराया। दूसरे मैच में दून के विजेंद्र चौहान व लोकेश चुघ की जोड़ी ने दिल्ली के दिनश अग्रवाल व शलज की जोड़ी को 7-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 105 प्लस युगल वर्ग में राजीव नेगी व एसबी शर्मा ने अजीत दुबे व सुधीर कुमार की जोड़ी को 7-6 और दिनेश नागपाल व डीएस रावत ने मनीष मित्तल व जीएल शाह की जोड़ी को 7-3 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन




120 प्लस युगल वर्ग में सुमित गोयल व अजय ने केसर सिंह नेगी व जीएन जुयाल की जोड़ी को 7-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 75 प्लस युगल वर्ग में रितुराज व ओजस नौटियाल ने ललित टंडन व रोहित टंडन की जोड़ी को 7-4 से हराया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी सिंह, प्रदीप कुमार वालिया, सचिव विजेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव राजीव नेगी, सुमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed