फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nirbhaya parents meet with uttarakhand CM.

जहां पढ़ती थी निर्भया वहां के CM के सामने परिजनों ने रखी बड़ी मांग

Sun, 27 Dec 2015 05:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Dec 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya parents meet with uttarakhand CM.

निर्भया के परिजनों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से दिल्ली में भेंट की। इस मौके पर परिजनों ने मुख्यमंत्री के सामने यह मांग रख दी। आपको बता दें कि निर्भया ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक कॉलेज से पढ़ाई की थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्भया के गुनाहगार के उत्तराखंड प्रवेश पर रोक लगाई जाए। बलात्कार से संबंधित मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में निस्तारित किए जाएं जिससे अपराधी को जल्दी से जल्दी सजा मिल सके। उत्तराखंड में फोरेंसिक लैब की स्थापना हो जिससे मामलों के निस्तारण में तेजी आए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने निर्भया के परिजनों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों का निस्तारण फॉस्ट ट्रैक के माध्यम से हो इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों के प्रवेश पर पुलिस अधिकारियों से करेंगे बात

nirbhaya parents meet with uttarakhand CM.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्भया के परिजनों को विश्वास दिलाया कि रेप पीडितों के पुनर्वास एवं सम्मानजनक जीवन के लिए राज्य में पॉलिसी बनाई जाएगी।

हरीश रावत ने कहा कि समाज एवं सरकार हर तरह से उनके साथ है। उन्होंने कहा कि हमारा भी यह प्रयास है कि रेप मामलों में अपराधियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फोरेंसिक लैब की स्थापना के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कानून के तहत उत्तराखंड में जघन्य अपराधों में संलिप्त दोषियों के प्रवेश पर कैसे रोक लगाई जाएगी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से विचार विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed