{"_id":"5bc6e6cabdec22697f67f815","slug":"ninth-class-girl-commit-suicide-due-to-school-van-driver-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन चालक से परेशान होकर छात्रा ने की खुदकुशी, डायरी में लिखी कई बातें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन चालक से परेशान होकर छात्रा ने की खुदकुशी, डायरी में लिखी कई बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
स्कूल वैन चालक की हरकतों से परेशान नौवीं की एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि चालक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची और वीडियो भी बना लिया ।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। बुधवार को छात्रा के परिजनों ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 10 अक्तूबर को पीड़ित छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने 12 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
छात्रा की डायरी में लिखी हैं कई बातें
एसओ प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को छात्रा के पिता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को स्कूल वैन का चालक परेशान कर रहा था। ड्राइवर का नाम अमन निवासी श्यामपुर है। उनकी बेटी को लगभग साल भर पहले अमन बहला-फुसलाकर मसूरी ले गया था।
वहां अमन ने उनकी बेटी का फोटो खींचा और उसे उसकी ही फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद परिजनों के मना करने पर भी अमन ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। अब उसे वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा था।
पुलिस को छात्रा के घर से एक डायरी भी मिली है। इस डायरी में उसने खुद को धोखा मिलने की बात कही है। लिखा है कि मैं जीना नहीं चाहती हूं। मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि धोखा मिलेगा। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए छात्रा की डायरी की भी जांच की जा रही है।