फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nine years old indian girl speech on Climate change in paris 

नौ साल की इस लड़की के कारनामे से दुनियाभर के वैज्ञानिक भी हैरान, मिलकर लेंगे सलाह!

Tue, 11 Jul 2017 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
nine years old indian girl speech on Climate change in paris 
ridhima

नौ साल की बच्ची ने ऐसा काम कर द‌िखाया जो अच्छे-अच्छों को सीख देगा। इस बच्ची का कारनामे से दुन‌ियाभर के वैज्ञान‌िक भी हैरान हैं। 

विज्ञापन


हरिद्वार की रहने वाली नौ साल की रिद्धिमा पांडेय ने अनियंत्रित प्रकृति संसाधनों का दोहन, जलवायु परिवर्तन और सरकारों की लापरवाही को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में केस किया था। अब इस बेटी के विचार दुनिया वाले सुनेंगे।
विज्ञापन


पेरिस में जलवायु परिवर्तन को लेकर एक कार्यशाला होने जा रही है, इसमें रिद्धिमा को भी आमंत्रित किया गया है। 28 मार्च को एनजीटी में एक छोटी लड़की के जलवायु परिवर्तन को लेकर केस करने पर देश भर में चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत नई पीढ़ी को चुकानी पड़ेगी

nine years old indian girl speech on Climate change in paris 
climet change

रिद्धिमा कहना था कि जिस तरह से प्राकृतिक संसाधनों का विदोहन किया जा रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है उसकी कीमत नई पीढ़ी को चुकानी पड़ेगी। 

आने वाली पीढ़ी के लिए धरती और वातावरण सुरक्षित रहे, इसके लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। रिद्धिमा से प्रभावित होने के बाद फ्रांस के संगठन  ‘फ्रांस लिबर्टी’ ने तीन नवंबर को जलवायु परिवर्तन पर होने वाली कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया है। 

यहां रिद्धिमा अपने विचार  दुनिया भर से पहुंचने वाले विशेषज्ञों के सामने रखेगी। रिद्धिमा पांडेय के पिता वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन से जुड़े हैं और मां वन विभाग में कार्यरत हैं। रिद्धिमा मूलरूप से हल्दूचौड़(नैनीताल जिला) की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed