{"_id":"58c05d494f1c1bc142dc45bc","slug":"nine-number-mystery-in-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस विधानसभा के चुनाव में क्या है 'नौ' अंक का रहस्य, खबर में जानें पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस विधानसभा के चुनाव में क्या है 'नौ' अंक का रहस्य, खबर में जानें पूरी कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नौ का अंक रहस्य बन गया है। इस नंबर को लेकर कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। लेकिन चुनाव में यह अंक किसके के लिए लकी होगा यह अभी देखना बाकी है।
विज्ञापन
यहां बात हो रही कर्णप्रयाग चुनाव की। कर्णप्रयाग विधानसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार (आज) को मतदान होगा। इस बार कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चुनावों के लिए 9 के अंक को भी खास माना जा रहा है। 9 मार्च को होने वाले मतदान के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में हैं तो मतदाता भी 91849 हैं। मतदान केंद्र भी 169 हैं। ऐसे में किसके लिए 9 का अंक लकी साबित होगा यह भी चुनावों के दौरान चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
यहां कुल 91,849 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 46,268 पुरुष और 45,581 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 28 मतदेय स्थलों को संवेदनशील और आठ मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन सभी मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ये नौ प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
पार्टी प्रत्याशी
भाजपा सुरेंद्र सिंह नेगी
कांग्रेस डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी
भाकपा (माले) इंद्रेश मैखुरी
यूकेडी बलवंत सिंह
बसपा ज्योति कनवासी (महिला उम्मीदवार) मैदान में हैं।
निर्दलीय मोहन सिंह नेगी, पदम सिंह (गैरसैंण), भगत सिंह
(आदिबदरी) और आनंदमणि दत्त जोशी (कर्णप्रयाग)
क्षेत्र में 19 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जहां वायरलेस सेट के माध्यम से संचार व्यवस्था की गई है।
भाजपा सुरेंद्र सिंह नेगी
कांग्रेस डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी
भाकपा (माले) इंद्रेश मैखुरी
यूकेडी बलवंत सिंह
बसपा ज्योति कनवासी (महिला उम्मीदवार) मैदान में हैं।
निर्दलीय मोहन सिंह नेगी, पदम सिंह (गैरसैंण), भगत सिंह
(आदिबदरी) और आनंदमणि दत्त जोशी (कर्णप्रयाग)
क्षेत्र में 19 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जहां वायरलेस सेट के माध्यम से संचार व्यवस्था की गई है।