Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nine agencies will evaluate the safety of state roads Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश की सड़कों पर सुरक्षा का मूल्यांकन करेंगी नौ एजेंसियां, एक साल के लिए किया गया है पंजीकरण

Sat, 08 Nov 2025 12:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:27 PM IST
सार

राज्य में हर वर्ष 1000 से 1400 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है। परिवहन विभाग और पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा उपायों पर काम कर रहे हैं फिर भी सुधार की काफी गुंजाइश बनी हुई है।

विज्ञापन
Nine agencies will evaluate the safety of state roads Uttarakhand news in hindi
रोड :सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने नौ फर्मों को ब्लैक स्पॉट और क्रैश बैरियर के मूल्यांकन कार्य के लिए सूचीबद्ध किया है। इन फर्मों का पंजीकरण एक वर्ष के लिए किया है।

विज्ञापन

प्रदेश में हर साल सैकड़ों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में हर वर्ष 1000 से 1400 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है। परिवहन विभाग और पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा उपायों पर काम कर रहे हैं फिर भी सुधार की काफी गुंजाइश बनी हुई है।

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी की ओर से समय-समय पर ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधार कार्यों के लिए बजट जारी किया जाता है। इन कार्यों में विशेषज्ञता रखने वाली नौ फर्मों को अब राज्यभर में इस काम के लिए अधिकृत किया गया है। इन सभी कार्यों में विशेषज्ञता रखने वाली नौ फर्मों को परिवहन विभाग ने सूचीबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों की सूचीबद्धता अगले साल 31 अगस्त तक
इनमें एंटीक बिल्टेक राजस्थान, एसएन इंफ्रा डेवलपमेंट मध्य प्रदेश, टेकमोडेक राजस्थान, ट्रांसलिंक इंफ्रास्ट्रक्चर गुजरात, क्राफ्ट्स कंसल्टेंट हरियाणा, कंसल्टिंग इंजीनियर ग्रुप जयपुर, श्वेता टेक्नोफाइल गाजियाबाद, जयशंकर झा नोएडा और टेक्निकल कंसल्टेंसी सर्विसेज देहरादून के नाम शामिल हैं।


ये भी पढ़ें...Aero Show: उत्तराखंड रजत जयंती पर भव्य एयरो शो, आठ राज्यों के 18 ग्लाइडर पायलटों ने आसमान में दिखाए करतब

अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन एजेंसियों की सूचीबद्धता अगले साल 31 अगस्त तक है। इस दौरान किसी भी जिले में इनकी मदद से सड़क सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया जा सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed