{"_id":"66375282fb998f14c90b6c99","slug":"nikay-chunav-2024-uttarakhand-120-words-and-136-polling-stations-increased-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav 2024: निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, उत्तराखंड में 120 वार्ड और 136 मतदान केंद्र बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav 2024: निर्वाचन आयोग ने जारी किए आंकड़े, उत्तराखंड में 120 वार्ड और 136 मतदान केंद्र बढ़े
Sun, 05 May 2024 03:28 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 May 2024 03:28 PM IST
सार
राज्य में निकाय चुनाव 2018 में हुए थे। तब प्रदेश में कुल 1,130 वार्ड और 1,337 मतदान केंद्र थे। पांच साल में निकायों की संख्या बढ़ने के साथ ही वार्डों व उसी हिसाब से मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के निकाय चुनावों में इस बार 120 नए वार्ड होंगे तो 136 ज्यादा मतदान केंद्र होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका आंकड़ा जारी किया है, जिसमें पांच साल में निकाय बढ़ने के साथ ही वार्ड व मतदान केंद्र भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
राज्य में निकाय चुनाव 2018 में हुए थे। तब प्रदेश में कुल 1,130 वार्ड और 1,337 मतदान केंद्र थे। पांच साल में निकायों की संख्या बढ़ने के साथ ही वार्डों व उसी हिसाब से मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस बार राज्य में 1250 वार्ड होंगे, जबकि 1,473 मतदान केंद्र होंगे। 2018 के चुनाव में पोलिंग बूथों की संख्या 2,863 थी जो अब बढ़कर 3,328 हो गई है। नगर निगमों में कुल 2002, नगर पालिकाओं में 929 और नगर पंचायतों में 397 पोलिंग बूथ होंगे।
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: टनकपुर में आग बुझाने के दौरान बेहोश हुआ वन कर्मी, झुलसी चाैथी श्रमिक की भी माैत
Trending Videos
1993 की है वोटर लिस्ट
राज्य के निकाय चुनावों के लिए जो वोटर लिस्ट अपडेट हो रही है, वह वर्ष 1993 में बनी थी। हर बार उसी लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया, इस बार भी उसी हिसाब से मतदाता सूची जिलावार अपडेट हुई है। राज्य के नगर निगमों में इस बार 16,63,056, नगर पालिकाओं में 7,80,777 और नगर पंचायतों में 2, 93,022 मतदाता हैं।