निकाय चुनाव: ‘शहर की सरकार’ बनाने को मतदाताओं ने देर रात तक डाले वोट, 69 फीसदी मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शहर की ‘सरकार’ बनाने के लिए रविवार को उत्तराखंड के 84 नगर निकायों में मतदाता उमड़ पडे़। 69 फीसदी मतदान होने की खबर है। काशीपुर के वार्ड संख्या 31 के सभासद पद का चुनाव निरस्त कर दिया गया है।
इसकी वजह, मतपत्र में गलत चुनाव चिह्न अंकित होना रहा। वहां पर अब सोमवार को दोबारा से मतदान होगा। प्रदेश के सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषद और 38 नगर पंचायतों के कुल 1148 पदों पर चुनाव के लिए 1257 मतदान केंद्रों में 2664 मतदेय स्थल बनाए गए थे।
मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद अब 4978 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया है। रविवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। दोपहर तक मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में इसमें तेजी आ गई। शाम चार बजे तक पूरे प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 60 तक पहुंच गया था।
14 लाख 11 हजार 569 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। पूरे प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 23 लाख 53 हजार 833 है। वहीं, शाम पांच बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
पुनर्मतदान के लिए नया रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
काशीपुर के वार्ड संख्या 31 के लिए ऊधमसिंहनगर के मुख्य उद्यान अधिकारी रामेश्वर सिंह को नया रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मतपत्र में गड़बड़ी के बाद आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर डॉ.गोपाल सिंह धामी को हटा दिया है।
काशीपुर के वार्ड संख्या 31 के लिए उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में मतदेय स्थल बनाया गया था। इसमें 2361 मतदाता थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार, इस मतदेय स्थल पर मेयर पद के लिए हुआ मतदान मान्य है, लेकिन सभासद पद का चुनाव दोबारा से कराया जा रहा है।
सूची में नाम गायब होने की जगह-जगह शिकायत
नगर निकाय चुनाव में इस बार असाधारण रूप से मतदाता सूची में नाम कटने की शिकायतें रहीं। हर जगह बड़ी संख्या में मतदाताओं ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा
नगर निगमों में मतदान प्रतिशत
देहरादून 56.94
हरिद्वार 66.09
ऋषिकेश 67.00
कोटद्वार 65.43
हल्द्वानी 65.79
काशीपुर 70.02
रुद्रपुर 68.91
गढ़वाल: पांच पर्वतीय जिलों में मतदान प्रतिशत
उत्तरकाशी 70.59 प्रतिशत
पौड़ी 70.40 प्रतिशत
रुद्रप्रयाग 66.64 प्रतिशत
टिहरी 66.01 प्रतिशत
चमोली 65.79 प्रतिशत
कुमाऊं: किस जिले में कितना मतदान
जिला वोटिंग (फीसदी में)
अल्मोड़ा (चार निकाय) 65
बागेश्वर (दो निकाय) 71.37
पिथौरागढ़ (पांच निकाय) 67.24
चंपावत (चार निकाय) 72.20
यूएस नगर (15 निकाय) 73.71
नैनीताल (सात निकाय) 67.30
मतदान अधिकारी को पड़ा मिर्गी का दौरा
खटीमा में एक मतदान बूथ पर बतौर मतदान अधिकारी तैनात व्यक्ति को सुबह अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वहां अफरा-तफरी मच गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बूथ संख्या 18-42 में तराई बीज निगम रुद्रपुर के कर्मचारी एके चौहान की मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में ड्यूटी लगी थी। सुबह करीब 9:15 बजे एक मतदाता की उंगली पर स्याही लगाते समय उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर गए।
तत्काल डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन जब तक डॉ. पवन उप्रेती मौके पर पहुंचते, कर्मचारी को होश आ चुका था। हालांकि डॉक्टर ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। इधर, एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि संबंधित कर्मचारी के स्थान पर दूसरे कर्मी को तैनात कर दिया गया है। बाद में चौहान ने बताया कि उन्होंने मिर्गी के दौरे का इलाज वर्ष 2004 में कराया था। अब 10-12 साल बाद रविवार को अचानक अचानक दौरा पड़ा है।
पूरे प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है, यह शुभ संकेत है। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया गया है। मैं मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं।
-चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड
7 नगर निगम में मेयर प्रत्याशियों की स्थिति
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) - दिनेश अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) -सुनील उनियाल गामा
बहुजन समाज पार्टी (BSP) - विभूति
आम आदमी पार्टी (आप ) - रजनी रावत
समाजवादी पार्टी -अंजना वालिया
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल - विजय कुमार बौडाई
निर्दलीय - रामसुख , अभय जोशी , जगमोहन मेंदीरता , विजय जगवान, सरदार खान (पप्पू)
हरिद्वार नगर निगम: 7
कांग्रेस -अनीता शर्मा
भाजपा -अन्नू कक्कड़
निर्दलीय -शीबा खान
बसपा -निर्माला शर्मा
आम आदमी पार्टी- हेमा भंडारी
यूकेडी -सरिता पुरोहित
यूकेडी डेमोक्रेटिक- संगीता बंसल
ऋषिकेश नगर निगम:4
भाजपा -अनिता ममगई
कांग्रेस - लक्ष्मी सजवाण
निर्दलीय बीनादीप शर्मा
आप पार्टी- मंजू शर्मा
कोटद्वार नगर निगम- 9
भाजपा -नीतू रावत
कांग्रेस -हेमलता नेगी
बसपा -शोभा बहुगुणा भंडारी
यूकेडी -ऊषा सजवाण
लोजपा -रजनी थपलियाल
निर्दलीय -विभा चौहान, शशी नैनवाल, सुधा सती, कलावती देव
जोगेंद्र रौतेला - भाजपा
सुमित हृदयेश - कांग्रेस
शुएब अहमद - सपा
शिव गणेश - बसपा
सुशील उनियाल - उत्तराखंड क्रांति दल
गीता बल्यूटिया - आप
अनिल कुमार सिंह - निर्दलीय
रूपेंद्र नागर - निर्दलीय
ललित मोहन डालाकोटि- निर्दलीय
काशीपुर नगर निगम- 3
ऊषा चौधरी - भाजपा
मुक्ता सिंह - कांग्रेस
अब्बास उर्फ एमए राहुल - बसपा
रुद्रपुर नगर निगम-8
रामपाल - भाजपा
नंदलाल - कांग्रेस
रामबाबू - आप
रामसिंह सागर - सपा
सोना सिंह -बसपा
रामचंद्र सागर - यूकेडी
सुनील आर्य और बाबूराम - निर्दलीय