{"_id":"5bea5c5ebdec22696f009619","slug":"nikay-chunav-2018-voter-check-his-name-in-voter-list-from-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: अब वोटर घर बैठे मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम, ये है तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: अब वोटर घर बैठे मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम, ये है तरीका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Voting in Haridwar
- फोटो : amar ujala file photo
18 नवंबर को हो रहे नगर निगम चुनाव के लिए आप घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। साथ ही आपको किस बूथ पर वोट डालना है इसकी जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अब आपको किसी बीएलओ और एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
आमतौर पर निकाय चुनाव में बूथ की जानकारी नहीं होने पर कई मतदाता वोट नहीं डाल पाते। कई लोगों से पूछताछ करने पर भी उसे बूथ का पता नहीं चल पाता। प्रत्येक चुनाव में यह समस्या रहती है। लेकिन इस बार आपको इसके लिए भटकने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया देहरादून नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए इस बार 671 बूथ और 284 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कोई भी वोटर अपने बूथ की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे देखें वोटर लिस्ट में नाम और बूथ संख्या
sec.uk.gov.in (एसईसी.यूके.जीओवी.इन) में लॉगइन करें। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खुलेगी। होम में जाकर इलेक्ट्रॉल रोल्स में जाएं। इसमें लोक बॉडीज वोटर लिस्ट 2018 होगी। इसके बाद 13 जिलों की सूची आएगी। इसमें देहरादून में क्लिक करें। उसके बाद आपको 100 वार्डों की सूची दिखाई देगी। मतदाता संबंधित वार्ड में क्लिक करें। इसके बाद वोटर लिस्ट और बूथ का नाम खुलेगा। यहां मतदाता अपना नाम और बूथ नंबर का पता कर सकता है।
हेल्पलाइन नंबर से लें जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि बूथ संबंधी जानकारी या शिकायत दर्ज कराने के लिए 0135-2626066 नंबर पर आप कॉल कर सकते हैं। यहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जानकारी और शिकायत की जा सकती है।