{"_id":"5be5a55abdec2269a5529c31","slug":"nikay-chunav-2018-trivendra-singh-rawat-publicity-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभालेंगे भाजपा के प्रचार की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभालेंगे भाजपा के प्रचार की कमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब नगर निकाय चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में खुलकर मैदान में उतरेंगे। वे 11 नवंबर से भाजपा के प्रचार की कमान अपने हाथों में ले लेंगे। उनका 16 नवंबर तक प्रदेश में तूफानी दौरे पर रहने का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस दौरान वे नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो और चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, 11 नवंबर को प्रचार की शुरुआत मुख्यमंत्री देहरादून नगर निगम से करेंगे। इस दिन उनकी मोहकमपुर और धर्मपुर में जनसंपर्क और चुनावी सभाएं होंगी। अगले दिन 12 नवंबर को वे ऋषिकेश, हरिद्वार और कोटद्वार नगर निगमों में प्रचार करेंगे। 13 नवंबर को वे कुमाऊं मंडल रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
वे हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे और इसके बाद उनका नैनीताल और अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ का दौरा होगा। 14 नवंबर को वे रुद्रपुर, काशीपुर से होते हुए पौड़ी और टिहरी जनपद का दौरा करेंगे। 15 नवंबर को उनका गोपेश्वर, उत्तरकाशी, पुरोला व विकासनगर में प्रचार करने का कार्यक्रम है। 16 नवंबर को वे देहरादून लौटेंगे और जनपद के आसपास के निकायों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में समय देंगे।
विज्ञापन