{"_id":"5bdbd0bbbdec22698671f5af","slug":"nikay-chunav-2018-sssc-changed-the-dates-of-the-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: अभ्यर्थी ध्यान दें, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बदली परीक्षा की तिथियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: अभ्यर्थी ध्यान दें, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बदली परीक्षा की तिथियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
sssc uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के कारण अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस विभाग में रेडियो अनुरक्षण व रेडियो केंद्र अधिकारी पदों की शारीरिक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। अब जिले स्तर पर पुलिस मुख्यालय में 23 से 28 नवंबर तक अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
चयन आयोग ने पूर्व में रेडियो अनुरक्षण अधिकारी व रेडियो केंद्र अधिकारी पदों की भर्ती के लिए 12 से 18 नवंबर तक शारीरिक परीक्षा तिथियां घोषित की थी। लेकिन 18 नवंबर को प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में होने के कारण चयन आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन
चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शारीरिक परीक्षा जिले वार आयोजित की जाएगी। जिले स्तर पर पुलिस मुख्यालय में ही अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया जाएगा। पुलिस विभाग में रेडियो अनुरक्षण व रेडियो केंद्र अधिकारी के 36 पदों के लिए यह भर्ती होगी। शारीरिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
ये हैं नई तारीख
जिला अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा तिथि
देहरादून 3112 23 से 28 नवंबर
हरिद्वार 1022 23 से 25 नवंबर
पौड़ी गढ़वाल 242 23 से 24 नवंबर
टिहरी गढ़वाल 113 23 से 24 नवंबर
रुद्रप्रयाग 108 23 से 24 नवंबर
चमोली 129 23 से 24 नवंबर
उत्तरकाशी 150 23 से 24 नवंबर
ऊधमसिंह नगर 508 23 से 24 नवंबर
नैनीताल 871 23 से 25 नवंबर
देहरादून 3112 23 से 28 नवंबर
हरिद्वार 1022 23 से 25 नवंबर
पौड़ी गढ़वाल 242 23 से 24 नवंबर
टिहरी गढ़वाल 113 23 से 24 नवंबर
रुद्रप्रयाग 108 23 से 24 नवंबर
चमोली 129 23 से 24 नवंबर
उत्तरकाशी 150 23 से 24 नवंबर
ऊधमसिंह नगर 508 23 से 24 नवंबर
नैनीताल 871 23 से 25 नवंबर