फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 police personnel will disappointed on smriti parade

निकाय चुनाव: आचार संहिता के चलते लगी घोषणा पर रोक, पुलिसकर्मियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Sat, 20 Oct 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Oct 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 police personnel will disappointed on smriti parade
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देहरादून पुलिस मुख्यालय की स्मृति परेड के दौरान पुलिस का पौष्टिक आहार और पीएसी का भत्ता बढ़वाने की घोषणा के प्रयासों पर पानी सा फिर गया है।
विज्ञापन


शासन ने काफी जद्दोजहद के बाद इसे बढ़ाने की हामी तो भर ली थी, लेकिन निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते सीएम की तरफ से इसकी घोषणा संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस और पीएसी के जवानों को अभी और इंतजार करना पडे़गा। 

यूपी के मुकाबले उत्तराखंड पुलिस का आहार भत्ता काफी कम हैं। उत्तराखंड पुलिस को प्रति माह 1500 रुपये का पौष्टिक आहार के लिए भत्ता मिलता है।

कई दौर की बातचीत के बाद शासन ने भी हामी भर दी थी

सालों से इस धनराशि में वृद्धि नहीं हुई, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस को 2500 रुपये प्रति माह भत्ता मिलता हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स में आहार भत्ता 2936 रुपये निर्धारित हैं। इसी तरह उत्तराखंड में पीएसी जवानों को बाहरी ड्यूटी के दौरान बीस रुपये का मासिक भत्ता मिलता है। इसके सापेक्ष यूपी में पीएसी जवानों को 100 रुपये का अतिरिक्त भत्ता मिल रहा हैं।

आला अफसर कई माह से 21 अक्तूबर को होने वाली स्मृति परेड पर पुलिस का पौष्टिक आहार भत्ता और पीएसी का भत्ता बढ़ाने की घोषणा कराने के प्रयासों में जुटे थे। पुलिस मुख्यालय ने शासन को इस बारे में प्रस्ताव भी दिया था। पहले तो वित्तीय संकट बताकर शासन इसके लिए तैयार नहीं था।

 

कई दौर की बातचीत के बाद शासन ने भी हामी भर दी थी। माना जा रहा था कि स्मृति परेड को दौरान सीएम इसकी विधिवत घोषणा करेंगे। अब निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते स्मृति परेड में किसी तरह की घोषणा हो पाना संभव नहीं हैं। पौष्टिक आहार और भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे पुलिस और पीएसी के जवानों को झटका लगा हैं। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को हुई अफसरों की बैठक में भी यह मुद्दा छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed