फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 pauri ex mla joins bjp in dehradun

नगर निकाय चुनाव 2018: पहले दिन 10 लोगों ने खरीदे मेयर के लिए नामांकन पत्र 

Thu, 18 Oct 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 pauri ex mla joins bjp in dehradun
प्रेस वार्ता करते अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पहले दिन 10 दावेदारों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की। सुबह काफी संख्या में दावेदार नामांकन खरीदने के लिए निगम परिसर में स्थित बैंक ब्लॉक पर पहुंचे। 

विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय ने बताया कि मेयर पद का पहला नामांकन पत्र जगमोहन मेंदीरत्ता ने खरीदा। इसके अलावा अनिल गोयल, आशा मनोरमा डोबरियाल और रजनी रावत ने भी नामांकन पत्र खरीदे। उन्होंने बताया कि दो दिन में राजनीतिक पार्टी की ओर से मेयर पद का दावेदार का नाम साफ नहीं होने के चलते बृहस्पतिवार को केवल 10 ही आवेदन पत्र बिके। शुक्रवार तक भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों की ओर से मेयर के लिए प्रत्याशी के नामों की स्थिति साफ होने के चलते शनिवार को अंतिम दिन काफी संख्या में आवेदन पत्र खरीदे जाने की उम्मीद है। आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा और अनिल गोयल ने चार-चार, मैडम रजनी रावत ने दो, जबकि अन्य ने एक-एक फार्म खरीदे। आवेदन पत्रों की बिक्री से 11,600 रुपये की धनराशि का राजस्व आया। 
विज्ञापन


इन लोगों ने खरीदे मेयर पद के नामांकन पत्र 
जगमोहन मेंदीरत्ता, अनिल गोयल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, मैडम रजनी रावत, सरदार खान, विभूति भूषण नैय्यर, मो. सलीम उर्फ शेखू, अभय जोशी, नीनू सहगल, सलीम अहमद। 
विज्ञापन
विज्ञापन


320 दावेदारों ने निगम से ली एनओसी 
नगर निगम चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को चौथे दिन 320 दावेदारों ने पहुंचकर अनापत्ति पत्र हासिल किया। दावेदारों का सुबह से पहुंचने का सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। वहीं, शुक्रवार को अंतिम दिन शाम पांच बजे तक अनापत्ति पत्र जारी किए जाएंगे। नगर निगम चुनाव को लेकर अनापत्ति हासिल करने वाले दावेदार लगातार निगम पहुंच रहे हैं। चौथे दिन भी 320 दावेदारों ने पहुंचकर अनापत्ति पत्र लेने के लिए निगम पहुंचे। निगम में आवेदन पत्र देने के बाद दावेदारों ने भूमि, कर, बिजली और स्वास्थ्य अनुभाग पहुंचकर उनसे हस्ताक्षर करवाए। जिसके बाद उन्हें सहायक नगर आयुक्त की ओर से एनओसी जारी की गई। वहीं, दूसरी ओर बिजली और जल संस्थान कार्यालय पर भी एनओसी लेने वालों की भीड़ रही।

पौड़ी के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
नगर पालिका पौड़ी के निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल बेनाम भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनके भाजपा में आने से यदि कोई कार्यकर्ता नाराज है तो उसे मनाया जाएगा। नगर पालिका पौड़ी के निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व विधायक यशपाल बेनाम के भाजपा में शामिल होने की कयासबाजी लंबे समय से लगाई जा रही थी। बेनाम ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें सम्मान नहीं मिला। कांग्रेस से न उन्हें नगर पालिका और न ही विधान सभा चुनाव में टिकट मिला। नतीजतन उन्हें निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र का विकास करेगा, वह उसके साथ हैं। भाजपा ने कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल योजना, ऑलवेदर रोड आदि कई कार्य किए हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग नाराज हैं, वे उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे।


अब निकाय चुनावों में मेयर के टिकट के लिए भाजपा में जोर आजमाइश शुरू हो गई है। आज भाजपा का एक धड़ा निवर्तमान मेयर जोगेंद्र के खिलाफ आरटीआई में निकले भ्रष्टाचार के सबूत लेकर देहरादून पहुंचा और प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने जोगेंद्र सिंह के खिलाफ अनशन किए जाने की भी चेतावनी दी है। वहीं अाज कई दावेदारों ने नामांकन पत्र भी लिए। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed