फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 indira hirdayesh reach angry leader home

निकाय चुनाव: कांग्रेस में नाराज नेताओं को मनाना जारी, भाजपा के 40 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

Tue, 23 Oct 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 23 Oct 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 indira hirdayesh reach angry leader home
ललित के घर पहुंची इंदिरा हृदयेश - फोटो : अमर उजाला

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस में नाराज नेताओं को मनाने का दौर जारी है। उधर, रुद्रपुर में नाराज 40 कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


हल्द्वानी में आज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश प्रदेश सचिव ललित जोशी के घर पहुंची। इंदिरा हृदयेश और विजय सारस्वत ने ललित जोशी को मनाया, जिसके बाद ललित जोशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का अपना इरादा टाल दिया।
विज्ञापन


इंदिरा हृदयेश ने कहा कि ललित जोशी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। वह कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के लिए पूरी मेहनत से जुटेंगे। अब ललित जोशी के निर्दलीय चुनाव न लड़ने से भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रुद्रपुर में मेयर पद का टिकट कटने से नाराज भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर सोनी कोली के पति सुरेश कोली ने 40 से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा दे दिया है। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed