फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 congress facing money problem

निकाय चुनाव 2018: कांग्रेस की माली हालत खराब, अब पार्टी का सूत्र ‘पैसा खुद लगाओ, सिंबल हमसे पाओ’

Thu, 18 Oct 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Oct 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 congress facing money problem
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस की माली हालत खराब है और निकाय चुनाव की चुनौती उसके सिर पर आकर खड़ी हो गई है। बेहतर प्रदर्शन का दबाव है और कोष की हालत पतली है।

विज्ञापन


ऐसे में पार्टी जिस सूत्र वाक्य पर आगे बढ़ने का मन बनाया है, वह ये है-‘चुनाव में खुद पैसा लगाओ, सिंबल हमसे पाओ।’पार्टी ने दावेदारों को इस तरह के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। इससे दावेदारों में बेचैनी का सा माहौल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दावेदारों से कहा जा सकता है कि पार्टी से वह सिर्फ सिंबल की उम्मीद करें। हालांकि पार्टी आधिकारिक तौर पर इस तरह की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के मेयर पद के लिए भले ही चुनाव आयोग ने उम्मीदवार के लिए 16 लाख की सीमा तय की है, लेकिन सियासत का आम जानकार भी मानकर चल रहा है कि चुनाव का खर्च कहीं आगे तक जाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने दावेदारों से मांगे आवेदन

खास तौर पर, देहरादून जैसे नगर निगम की बात करें, जहां पर अब 100 वार्ड हो गए हैं। यही कारण है कि पार्टी पूर्व विधायक से लेकर पूर्व मंत्रियों तक से उम्मीदवारी के लिए बात कर रही है।

कांग्रेस की कमजोर आर्थिक स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह पूर्व में नगर निकाय चुनाव के दावेदारों से शुल्क तक वसूल कर चुकी है। हालांकि जब इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से बात की गई, तो उन्होंने इस तरह की बातों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान सुयोग्य उम्मीदवारों की तलाश पर है। 

नगर निकाय चुनाव में टिकट के लिए युवा कांग्रेस ने भी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे हैं। उन्होंने दावेदारों से कहा है कि वह अपना आवेदन उन तक भेजे। प्रदेश नेतृत्व से टिकट के संबंध में बात की जाएगी।

कांग्रेस के हर दावेदार की ‘कुंडली’ तैयार

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले एक-एक दावेदार की कुंडली तैयार कर ली है। पार्टी के पास अब गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 84 निकायों के सभी दावेदारों का फीडबैक मौजूद है।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश के साथ मिलकर हर निकाय पर तफसील से बात की है। कई निकायों में दावेदारों के बीच सहमति बनाने में प्रदेश नेतृत्व को प्रारंभिक सफलता भी मिली है। पार्टी की कोशिश है कि उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी न होने पाए। जल्द से जल्द उम्मीदवार अपने चुनावी अभियान में जुट जाए। इसे देखते हुए बुधवार को प्रदेश के वरिष्ठ नेता एक बार फिर दावेदारों के दम को परखने के लिए मंथन करेंगे।

लोकसभा चुनाव की चुनौती का सामना करने से पहले कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में ऐसा प्रदर्शन चाहती है, जो उसे ऊर्जा दे सके। भाजपा की तरह ही प्रदेश के सात नगर निगमों पर उसका सबसे ज्यादा फोकस है। 2013 में जब निकाय चुनाव हुए थे, तब कांग्रेस की प्रदेश में सरकार थी और नगर निगमों में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। कांग्रेस अब भाजपा के राज में ये कहानी दोहराए जाने की उम्मीद कर रही है। 

किसी निष्कर्ष पर पार्टी अभी नहीं पहुंची

कांग्रेस के लिए देहरादून, हरिद्वार जैसे बडे़ नगर निगम ज्यादा चुनौती बन रहे हैं, जहां पर मेयर का चुनाव अपेक्षाकृत बहुत बड़ा हो गया है। देहरादून नगर निगम का क्षेत्र आधा दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर रहा है।

कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन ठोक बजाकर करना चाह रही है। दो दिन के भीतर जबरदस्त अभियान चलाकर और मैराथन बैठक करके दून और हल्द्वानी में प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक दावेदार का दम परखने की कोशिश की है। अब सब तरह के संतुलन को साधते हुए विजय की राह पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हमने सभी 84 नगर निकायों में दावेदारों की स्थिति का गहन अध्ययन किया है। इस काम में पर्यवेक्षकों से रायशुमारी की गई है। किसी निष्कर्ष पर पार्टी अभी नहीं पहुंची है। सुयोग्य उम्मीदवारों को सामने लाने के लिए उनके दावे को हर कसौटी पर कसा जा रहा है। कोशिश ये भी है कि जल्द से जल्द उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाए। यह तय है कि कांग्रेस निकाय चुनाव दमदारी से लडे़गी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed