फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 application for election duty relief

निकाय चुनाव 2018 : घर में शादी, चुनाव में लगी ड्यूटी, कौन सी ड्यूटी निभाएं मां-बाप

Sun, 04 Nov 2018 05:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Nov 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 application for election duty relief
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी से अवमुक्त (रिलीव) करने को विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे लगे हैं। घर में बेटे व बेटी की शादी होने से कई कार्मिकों ने चुनाव ड्यूटी से रिलीव करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने व्यवहारिक प्रार्थना पत्रों की जांच शुरू कर दी है। अब तक जिला भर से करीब 250 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। 

विज्ञापन


जिले के छह निकायों में 18 नवंबर को होने वाले मतदान को कराने के लिए 870 मतदान केंद्रों में चार हजार अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है, लेकिन चुनाव ड्यूटी लगने से कई अधिकारी व कर्मचारी परेशान नजर आ रहे हैं। किसी के घर में बेटे व बेटी की शादी है, तो किसी का स्वास्थ्य खराब है। इसके साथ ही 18 नवंबर को निकाय चुनाव के दिन ही सीडीएस की परीक्षा भी है।
विज्ञापन


कई कर्मचारियों की ड्यूटी सीडीएस परीक्षा और निकाय चुनाव दोनों में ही लगी है। वन विभाग के एक कर्मचारी की ओर से निर्वाचन कार्यालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया गया कि बेटी की शादी है। इसलिए उसे चुनाव ड्यूटी से अवमुक्त किया जाए। नवंबर महीने में शादी का मुहूर्त होने से कई कर्मचारियों के घर या नाते रिश्तेदारों के यहां शादी है। चुनाव ड्यूटी से रिलीव करने के लिए सबसे ज्यादा प्रार्थना पत्र शादी समारोह के मिल रहे हैं। चुनावी ड्यूटी से छुटकारा पाने के लिए कार्मिकों ने गंभीर बीमारी होने का हवाला भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी से रिलीव करने के लिए कार्मिकों की ओर से अब तक 250 से अधिक प्रार्थना पत्र मिले हैं। जिसमें करीब 200 प्रार्थना पत्र व्यवहारिक हैं। ज्यादातर प्रार्थना पत्र घर में बेटे या बेटी की शादी होने के प्राप्त हुए हैं। जो प्रार्थना पत्र अव्यवहारिक हैं, उनके निरस्त किया है। लेकिन व्यवहारिक प्रार्थना पत्रों पर ही संज्ञान लिया जाएगा।

- जीएस रावत, सीडीओ एवं प्रभारी कार्मिक

जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि जिले के अंतर्गत छह निकायों में चुनाव कराने के लिए 3828 अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया। 10 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। एक मतदान केंद्र की पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक तैनात किए गए है। जिसमें एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी शामिल होंगे। चुनाव के चलते जिला प्रशासन ने भी सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed