{"_id":"5bcea43dbdec2269b3459191","slug":"nikay-chunav-2018-action-on-bjp-leaders-who-protest-in-jolly-grant","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संग जौलीग्रांट में अमर्यादित व्यवहार पर कइयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संग जौलीग्रांट में अमर्यादित व्यवहार पर कइयों को नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं के अमर्यादित व्यवहार पर पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सार्वजनिक स्थल पर जिस तरह उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष मेयर प्रत्याशी के टिकट को लेकर बात उठाई उससे पार्टी को आपत्ति है।
विज्ञापन
रविवार को पूर्व सीएम एनडी तिवारी की अंत्येष्टि पर जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को ऋषिकेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर घेर लिया था। प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश नगर निगम में मेयर पद के लिए अनीता ममगाईं को प्रत्याशी बनाए जाने के खिलाफ था।
विज्ञापन
असंतुष्टों में मुख्य रूप से कविता शाह, कुसुम कंडवाल, स्नेहलता शर्मा, सरोज डिमरी, स्वदेश कंडवाल आदि लोग थे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि घटना को लेकर प्रतिनिधिमंडल में मौजूद कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद अग्रिम कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन