फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   nia team investigation in roorkee.

रुड़की: धमाकों और संदिग्ध आतंकियों के मामले में NIA ने डाला डेरा

Sat, 17 Sep 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 17 Sep 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
nia team investigation in roorkee.
रुड़की के लंढौरा क्षेत्र से पकड़े गए थे चार संदिग्ध आतंकी - फोटो : file photo

डेढ़ साल पहले डीएवी ग्राउंड के पास हुए धमाके और उसके बाद लंढौरा से धरे गए चार संदिग्ध आतंकियों के मामले में जांच पड़ताल के लिए एनआईए (नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी) टीम ने फिर रुड़की में डेरा डाल दिया है। दो दिन से टीम घटनास्थल और इसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है।

विज्ञापन


डीएवी ग्राउंड के बाहर छह दिसंबर 2014 को हुए धमाके में एक छात्र तुषार की मौत हो गई थी। रुड़की और हरिद्वार स्टेशनों को भी कई बार धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा छह माह पहले लंढौरा से धरे गए चार संदिग्ध आतंकियों के बाद से एनआईए टीम क्षेत्र में लगातार नजर रख रही है

दो दिन से छानबीन कर रही एनआईए

nia team investigation in roorkee.
डेमो पिक

इसको लेकर रुड़की, लंढौरा और आसपास के क्षेत्रों की टीम कई बार छानबीन कर चुकी है। अब फिर दो दिन से एनआईए टीम रुड़की में डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ पुलिस और एलआईयू अधिकारियों से जानकारी जुटाई बल्कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह ने बताया कि रूटीन जांच के लिए एनआईए टीम आती है। फिलहाल टीम रुड़की में हुए बम धमाके और संदिग्धों के मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed