{"_id":"5b6a77814f1c1b75568b5e90","slug":"nh-74-scamster-on-income-tax-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 74 घोटाला: आयकर के निशाने पर आए घोटालेबाज, जल्द जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 74 घोटाला: आयकर के निशाने पर आए घोटालेबाज, जल्द जारी होंगे नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच घोटाले में मोटी रकम हड़पने वाले कई लोग आयकर विभाग के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
मुख्य आयकर आयुक्त ने राज्य की एसआईटी से सभी कागजात तलब कर लिए हैं। कई घोटालेबाजों की कुंडली तैयार की जा रही है। जल्द ही इन्हें आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी होने जा रहा है।
एनएच घोटाले की जांच एसआईटी के अलावा ईडी भी कर रही है। इस बीच, घोटाले में मोटी रकम के लेन-देन की संभावना के तहत आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने कई ऐसे खाते चिन्ह्ति किए हैं, जिनके खातों में मोटी रकम का लेन-देन हुआ है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, मुख्य आयकर आयुक्त ने एसआईटी से इस संबंध में दस्तावेज भी तलब किए हैं। इन पैसे के लेन-देन करने वालों की कुंडली तैयार की जा रही है। इसके बाद आयकर विभाग जल्द ही इन्हें नोटिस भेजने जा रहा है।
विज्ञापन
नोटिस के आधार पर उनसे पूछा जाएगा कि उनके पास इतना पैसा कहां से आया। इस पैसे का जिक्र उन्होंने अपनी इन्कम टैक्स रिटर्न में क्यों नहीं किया। मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही इस मामले में जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके आधार पर आयकर विभाग अपनी कार्रवाई को अंजाम देगा। आयकर अधिनियम के तहत बिना रिकॉर्ड के पैसा लेन-देन पाए जाने पर पेनल्टी लगाने के साथ ही टैक्स वसूला जाएगा।