फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH 74 scam two farmer arrested

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाला, लाखों का मुआवजा लेने वाले दो किसान गिरफ्तार 

Wed, 19 Sep 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी/नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी/नैनीताल Updated Wed, 19 Sep 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
NH 74 scam two farmer arrested
गिरफ्त में दोनों किसान - फोटो : amar ujala

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल भेजने के बाद अब एसआईटी ने किसानों पर भी शिकंजा कसते हुए बाजपुर तहसील के मुढियामनी गांव के किसान दिलबाग सिंह और महेशपुरा निवासी हीरालाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों को नैनीताल जिला जज की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को एक अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार दोनों किसानों पर बैक डेट में अपनी भूमि का 143 कराकर मुआवजे के रूप में लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। इससे पहले एसआईटी आठ करोड़ मुआवजा लेने वाले दो काश्तकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।  वहीं, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नरेंद्र दत्त की अदालत में बुधवार को एनएच प्रकरण से जुड़े आरोपी प्रिया शर्मा और सुधीर चावला के मामले में भी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, एसआईटी ने काशीपुर और जसपुर तहसील के 18 किसानों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट और तीन के खिलाफ कुर्की आदेश लिया है। जिन तीन किसानों की कुर्की का आदेश लिया गया है, उनमें काशीपुर तहसील स्थित आईटीआई क्षेत्र निवासी किसान विक्रमजमीत सिंह, मनदीप सिंह और कुंडा निवासी दिलबाग सिंह शामिल हैं। वहीं, आठ किसानों के खिलाफ एसआईटी ने पहले से ही एनबीडब्ल्यू ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी के विवेचक एवं सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कुर्की आदेश मिलने के बाद अब तीनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा केलाखेड़ा एसओ वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को केलाखेड़ा के गांव माधोगंज फार्म में एक किसान प्रभुसरन सिंह उर्फ पीएस गौराया के घर दबिश दी। लेकिन, दबिश की भनक लगते ही किसान फार्म हाउस की दीवार फांदकर फरार हो गया। दिलबाग के खिलाफ बैक डेट में भूमि का 143 कर 12 लाख 17 हजार 700 रुपये और हीरालाल के खिलाफ कृषि भूमि पर अकृषि दर से 41 लाख 28 हजार 300 रुपये का मुआवजा हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed