{"_id":"5bc57c44bdec22699e0862c8","slug":"nh-74-scam-suspended-two-ias-officer-get-more-time-for-file-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 74 घोटाला : निलंबित आईएएस को जवाब दाखिल करने के लिए मिला एक सप्ताह और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 74 घोटाला : निलंबित आईएएस को जवाब दाखिल करने के लिए मिला एक सप्ताह और
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
court
एनएच 74 घोटाले में निलंबित दो आईएएस को आरोप पत्र का जवाब दाखिल करने का एक सप्ताह और दिया गया है। दोनों अफसरों ने अनिवार्य दस्तावेजों की उपलब्धता नहीं होने से समय बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
एनएच 74 घोटाले में 11 सितंबर को सरकार ने आईएएस पंकज पांडेय और चंद्रेश यादव को निलंबित किया था। दोनों अफसरों को निलंबन के तीन सप्ताह बाद शासन ने चार्जशीट सौंप कर 15 दिन में जवाब दाखिल करने का समय दिया था। जवाब तैयार करने के लिए अफसरों को आरोपों से संबंधित जरूरी दस्तावेज मुहैया करवाए जाने थे, लेकिन अभी तक उन्हें पूरी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने इस संबंध में कार्मिक विभाग को अवगत करवाया है। कार्मिक विभाग ने जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को जानकारियां मुहैया करवाने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार कार्मिक विभाग ने एक सप्ताह का समय दिया था। शनिवार तक आरोप पत्र का जवाब दाखिल करने का समय है।
विज्ञापन