फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH 74 scam IAS pankaj pandey SIT Report ready against him

एनएच-74 घोटाले में निलंबित आईएएस पंकज पांडे की बढ़ेगी मुश्किलें, एसआईटी ने तैयार की रिपोर्ट 

Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
NH 74 scam IAS pankaj pandey SIT Report ready against him
nh 74 scam

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में ऑर्बिट्रेशन के मामलों में घिरे आईएएस पंकज पांडेय के खिलाफ एसआईटी ने अंग्रेजी में रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट जल्द केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन


पंकज पांडेय के खिलाफ शासन से अभियोजन की अनुमति मिलने के बाद अब एसआईटी को डीओपीटी से भी पांडेय की अभियोजन अनुमति का इंतजार है। भूमि मुआवजा घोटाले में आईएएस पंकज पांडेय के खिलाफ अनियमितता के साक्ष्य मिलने पर एसआईटी ने 10 जुलाई को उनके खिलाफ अभियोजन अनुमति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन


12 अगस्त को देहरादून में पांडेय से पूछताछ के बाद एसआईटी ने एक और रिपोर्ट शासन को भेजी, जिसके आधार पर शासन ने 64 दिन बाद पांडेय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए एसआईटी ने 12 सितंबर को पांडेय के खिलाफ अभियोजन अनुमति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी। 17 अक्तूबर को शासन ने पांडेय के खिलाफ अभियोजन अनुमति देते हुए रिपोर्ट केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, डीओपीटी को भेज दी।

डीओपीटी ने एसआईटी को पूरी रिपोर्ट का अंग्रेजी अनुवाद कर भेजने के निर्देश दिए थे। एसआईटी की ओर से रिपोर्ट को अंग्रेजी में तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे डीओपीटी को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed