{"_id":"5bdb056fbdec2269aa2a1b1b","slug":"nh-74-scam-ias-pankaj-pandey-dopt-take-report-from-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-74 घोटाले में बढ़ी आईएएस पंकज पांडेय की मुश्किलें, डीओपीटी ने एसआईटी से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-74 घोटाले में बढ़ी आईएएस पंकज पांडेय की मुश्किलें, डीओपीटी ने एसआईटी से मांगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
nh 74 scam
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में निलंबित आईएएस डॉ. पंकज पांडेय के खिलाफ डीओपीटी ने एसआईटी से जांच रिपोर्ट मांगी है। पूर्व में एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने पांडेय का निलंबन किया था। इसके बाद 17 अक्तूबर को पंकज के खिलाफ अभियोजन चलाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
अब मामले में एसआईटी को डीओपीटी की हरी झंडी का इंतजार है। बता दें कि पूर्व में डीओपीटी ने फाइल को लौटाते हुए कुछ बिंदुओं पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और जांच रिपोर्ट का अंग्रेजी अनुवाद कर भेजने को कहा था।
विज्ञापन
इधर, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि जल्द ही एसआईटी की ओर से जांच रिपोर्ट तैयार कर डीओपीटी को भेजी जाएगी। इसके बाद डीओपीटी पंकज पांडेय की अभियोजन अनुमति देने पर विचार करेगा।
विज्ञापन
डीओपीटी से अनुमति न मिलने पर भी दाखिल होगी चार्जशीट
निलंबित आईएएस पंकज पांडेय के खिलाफ फिलहाल शासन से अभियोजन चलाने की अनुमति एसआईटी को मिली है। एसआईटी को अभियोजन चलाने के लिए डीओपीटी की अनुमति का भी इंतजार है। एसएसपी ने बताया कि अगर डीओपीटी से अभियोजन की अनुमति नहीं मिलती है तो शासन से मिली अनुमति के आधार पर भी पंकज पांडेय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।