फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NH 74 scam ED action continued for hours in Uttarakhand, cash and documents seized from officers homes

NH 74 scam:  उत्तराखंड में घंटों चली ईडी की कार्रवाई, अफसरों के घरों से नकदी और दस्तावेज सीज किए

Fri, 27 Jun 2025 08:43 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jun 2025 08:43 PM IST
सार

ईडी ने बृहस्पतिवार को देहरादून, बरेली, सीतापुर, मुरादाबाद, काशीपुर आदि जगहों पर छापे मारे थे। इनमें पीसीएस अफसर डीपी सिंह, हरिद्वार का एक बिल्डर, काशीपुर के एक अधिवक्ता का घर शामिल है। इनमें पीसीएस सिंह के कुछ रिश्तेदारों के आवास भी शामिल हैं।

विज्ञापन
NH 74 scam ED action continued for hours in Uttarakhand, cash and documents seized from officers homes
- फोटो : ANI (File)

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएच घोटाले में अफसरों, बिल्डर व एक अधिवक्ता के घर से संयुक्त रूप से नकदी व दस्तावेज सीज किए हैं। सभी जगहों से मिली नकदी 20 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। यह नकदी हरिद्वार और मुरादाबाद से संयुक्त कार्रवाई में जब्त की गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ईडी ने बृहस्पतिवार को देहरादून, बरेली, सीतापुर, मुरादाबाद, काशीपुर आदि जगहों पर छापे मारे थे। इनमें पीसीएस अफसर डीपी सिंह, हरिद्वार का एक बिल्डर, काशीपुर के एक अधिवक्ता का घर शामिल है। इनमें पीसीएस सिंह के कुछ रिश्तेदारों के आवास भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ईडी के सूत्रों ने बताया कि इनमें बरेली, सीतापुर और देहरादून में ईडी को डीपी सिंह से संबंधित नकदी व दस्तावेज हासिल नहीं हुए हैं। जबकि, उनके रिश्तेदारों के यहां से नकदी बरामद हुई है। हरिद्वार के एक बिल्डर के घर से नकदी और दस्तावेज ईडी ने जब्त किए हैं। सभी जगहों से मिली नकदी 20 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: सीएम धामी पहुंचे एम्स, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना हाल, परिजनों से भी मिले

बता दें कि एनएच घोटाले में ईडी पीसीएस डीपी सिंह के खिलाफ सात अभियोजन शिकायतें न्यायालय में दर्ज करा चुकी है। मगर, इन शिकायतों में सिंह को क्लीन चिट मिल चुकी है। अब एकाएक इस तरह की कार्रवाई से एक बार फिर एनएच घोटाला चर्चाओं में आ गया है।

आठ वर्षों बाद फिर से ईडी की कार्रवाई ने एक बार फिर मामले को जिंदा कर दिया है। इस प्रकरण में कई और अफसरों के घर भी कार्रवाई को ईडी भविष्य में अंजाम दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed